Yoga Tips:आज हम फिट रहने के लिए कुछ योगासन लेकर आए हैं, जिससे आप फिट रह सकते हैं और लंबे समय तक बुढ़ापे से दूर रहते हैं।
Yoga Tips: हर किसी को फिट रहना पसंद हैं। इसके लिए लोग ना जाने कितने तरीके अपनाते हैं, लेकिन फिर भी फिट नहीं रह पाते हैं। फिट रहने के लिए योगा एक बेहतर तरीका है।
इसको नियमित करने से आपको कई फायदे मिलते हैं। इसलिए आज हम फिट रहने के लिए कुछ योगासन लेकर आए हैं, जिससे आप फिट रह सकते हैं और लंबे समय तक बुढ़ापे से दूर रहते हैं। तो चलिए जान लेते हैं कि किन योगसन को करने से आप फिट रह सकते हैं।
इन योगासन को करने से लंबे समय तक रहेंगे बुढ़ापे से दूर

Yoga Tips: इस योगा को करने के लिए आपको सबसे पहले अपने पैरों को फैलाना है। इसके बाद आप अपने दाहिने पैर को दाहिनी ओर मोड़ें, साथ ही दाहिने घुटने को मोड़ें और अपना बायां पैर सीधा रखें।
इसके बाद अपनी बांहों को बगल में फैलाते हुए उठाएं। साथ ही दाहिनी हथेली लाएं और इसे दाहिने पैर के सामने रखें। इसके बाद बाएं हाथ को आकाश की ओर बढ़ाएं और बाईं हथेली को ऊपर की ओर देखें और दूसरी तरफ दोहराएं।
- पादंगुष्ठासन
Yoga Tips:इस आसन को करने के लिए आपको बैठने की स्थिति से अपने दोनों पैरों को ऊपर उठाना है। इसके बाद आप पैर की उंगलियों को पकड़ें, श्वास लें और बांहों को सीधा करते हुए देखें। इसके बाद सांस छोड़ें और आगे की ओर मोड़ें।
ध्यान रहें कि इस पूरे अभ्यास के दौरान आपको अपने पैरों और घुटनों को सीधा रखने की कोशिश करना है। यदि नए हैं, तो आपको इसे पूरा करने के लिए घुटनों को थोड़ा मोड़ना पड़ सकता है। साथ ही अभ्यास के साथ धीरे-धीरे अफने घुटनों को सीधा करना की कोशिश करें।
Yoga Tips: इन योगासन को करने से लंबे समय तक रहेंगे बुढ़ापे से दूर ,देखिये

- वशिष्ठासन
Yoga Tips:इसको करने के लिए आपको संतुलन आसन (प्लैंक) से शुरुआत करनी हैं।साथ ही बाईं हथेली को जमीन पर मजबूती से रखते हुए, दाहिने हाथ को फर्श से हटा दें। इसके बाद दाहिनी ओर मुड़ें और दाहिने पैर को फर्श से उठाकर बाएं पैर के ऊपर रख लें और दाहिना हाथ ऊपर उठाएं।
इसके बाद दोनों घुटनों, एड़ियों और पैरों को एक दूसरे के संपर्क में रखें। इसके बाद ये सुनिश्चित जरूर कर लें कि दोनों हाथ और कंधे एक सीधी रेखा में हों और फिर सिर घुमाएं और दाहिने हाथ को देखें। इसके बाद इस आसन में कुछ देर रुकें और बाईं ओर भी ऐसा ही दोहराएं।
- सावित्री आसन
Yoga Tips:इस आसान को करने के लिए आपको सबसे पहले अपने घुटनों को टेकना हैं और बांहों को ऊपर उठाना हैं। इसके बाद आप आगे की ओर देखें। साथ ही हाथ, रीढ़, कूल्हे और जांघ एक सीधी रेखा में होने चाहिए। इसके बाद सामान्य रूप से पकड़ें और सांस लें।