Saturday, June 10, 2023
HomeऑटोमोबाइलYamaha :यामाहा ने लॉन्च किया नया ईयरफोन, जानिए फीचर्स और कीमत

Yamaha :यामाहा ने लॉन्च किया नया ईयरफोन, जानिए फीचर्स और कीमत

Yamaha भारत में अपने नए ईयरफोन लेकर आई है. Yamaha ने भारत में अपने दो ईयरफोन लॉन्च कर दिए हैं. कंपनी ने TW-E7B और TW-ES5A के साथ भारत में अपने ऑडियो बाजार का विस्तार किया है। इन दोनों ईयरफोन को कंपनी ने पिछले महीने ही यूएस में लॉन्च किया था। Yamaha के ये नए ईयरफोन भारत में मौजूद कई नामी ब्रांड्स को कड़ी टक्कर देंगे. दोनों ऑडियो डिवाइस का लुक काफी अच्छा है। आइए जानते हैं इनके फीचर्स के बारे में।

Yamaha :TW-E7B अंडाकार आकार में आता है। इसे यूजर्स की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। यह TWS ईयरबड्स यूजर्स को बेहतरीन अनुभव देने में सक्षम है। जबकि TW-ES5A एक खेल-केंद्रित ऑडियो डिवाइस है, इसे एक विशिष्ट और आकर्षक डिज़ाइन मिलता है। दोनों ईयरफोन IPX सर्टिफाइड वाटरप्रूफ डिवाइस हैं। TW-E7B में एक बड़ा 10mm डायनेमिक ड्राइवर मिलता है जो नॉइज़ कैंसिलेशन फीचर के साथ आता है। इसके साथ ही इसमें लिस्लिंग केयर एडवांस टेक्नोलॉजी भी उपलब्ध है।

Yamaha :यामाहा ने लॉन्च किया नया ईयरफोन, जानिए फीचर्स और कीमत

photo by google

Yamaha :W-E7B की बैटरी एक बार चार्ज करने पर 22 घंटे तक चलती है। वहीं, TW-ES5A की बैटरी 34 घंटे तक चलने में सक्षम है। दोनों ईयरफोन में क्रिस्टल क्लियर वॉयस, ब्लूटूथ 5.2 और गेमिंग मोड है। यूजर्स इसे ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं। TW-E7B की कीमत 24,200 रुपये है। यह दो कलर वेरिएंट में उपलब्ध है: ब्लैक और व्हाइट। TW-ES5A के तीन कलर वेरिएंट उपलब्ध हैं: ब्लैक, ब्लू और ग्रीन। इनकी कीमत 14,200 रुपये है।

Yamaha
photo by google
https://anokhiaawaj.in/dhan-varsha-ke-upay-do-these-7-measures-on-fridayb/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments