बेयर ग्रिल्स के शो मैन वर्सेस वाइड में पीएम नरेंद्र मोदी, रजनीकांत, अजय देवगन, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह हिस्सा ले चुके हैं। वो अब प्रियंका चोपड़ा और विराट कोहली के साथ एडवेंचर यात्रा करना चाहते हैं।

बेयर ग्रिल्स के शो ‘मैन वर्सेस वाइल्ड’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रजनीकांत, अजय देवगन, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह हिस्सा ले चुके हैं। इन बड़ी हस्तियों के साथ प्रसारित हुए एपिसोड को दर्शकों ने काफी पसंद किया। अब बेयर ग्रिल्स चाहते हैं कि वो भारत की किसी फीमेल स्टार के साथ मिशन पर जाएं। उन्होंने प्रियंका चोपड़ा के साथ नए एडवेंचर यात्रा जाने की इच्छा जताई। बेयर कहते हैं कि प्रियंका और निक की लव स्टोरी को लेकर लोगों में काफी दिलचस्पी है।
भारत के लोगों के बारे में क्या बोले
बेयर ने कुछ वक्त भारत में बिताया है। उन्हें जिस तरह का प्यार यहां मिलता है वह उससे अभिभूत हैं। हमारे सहयोगी हिन्दुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में वह कहते हैं, ‘भारतीय सितारों से हमेशा मुझे प्यार और गर्मजोशी भरा स्वागत मिला है। वो बहुत मिलनसार होते हैं और मुझे गले लगाते हैं। मैं एक सम्मानित भारतीय की तरह महसूस करता हूं और यही सबसे बड़ा आशीर्वाद है जिसे मैं मांग सकता हूं। भारत हमेशा मेरे दिल के बहुत करीब है। फैन्स, शानदार जंगल, कमाल का खाना और दयालु लोग।’
सितारों के साथ काम का अनुभव
बेयर ने आगे कहा, ‘उनके साथ काम करते हुए सबसे बड़ी सीख यह रही कि हम सभी एक साथ बहुत कुछ कर सकते हैं। जब हम जंगल में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होते हैं तो हम किसी भी बाधा को दूर कर सकते हैं।’ बेयर ने किसी फीमेल स्टार के साथ शो नहीं किया। इस पर वह कहते हैं, ‘जल्दी ही ऐसा होगा।’
विराट और प्रियंका के साथ जाना चाहते हैं यात्रा पर
बेयर ने बताया कि वो किन भारतीय सेलिब्रिटीज के साथ एडवेंचर भरी यात्रा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘विराट (कोहली) एडवेंचर यात्रा पर कमाल के होंगे। वह दिल से शेर हैं। प्रियंका चोपड़ा अद्भुत रहेंगी। मैं उनके पति को एक बार यात्रा पर ले गया था उनके साथ अनुभव अच्छा था। लोग उनकी कहानी सुनना पसंद करेंगे।’
Panchang Today : आज इन शुभ मुहूर्तों में करें शनिदेव की अराधना, पंचांग से जानें राहुकाल का समय
Tata Blackbird:टाटा ब्लैकबर्ड टाटा देगा क्रेटा को टक्कर लॉन्च होने जा रही हैं, देखिए फीचर्स और कीमत
रणवीर सिंह की न्यूड फोटोशूट पर बोलीं करीना कपूर, कहा- ‘इससे केवल ये साबित होता है कि…’
Smart Cooking Tips : खाना पकाने के स्मार्ट कुकिंग टिप्स
क्या सलमान खान और प्रीति ज़िंटा ने सालो पहले करी थी शादी,ये है तस्वीरों के पीछे की सच्चाई