नई दिल्ली:Whether alelt उत्तर भारत के मौसम में दोबारा बदलाव हो गया है। पिछले करीब दो सप्ताह को देखा जाए तो दिन के समय कड़क धूप खिलने से मौसम काफी सुहावना हो गया था। लेकिन अचानक बारिश हो गई जिसकी वजह से तापमान में दोबारा गिरावट हो गई है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 27 फरवरी को बादल छाए रहने की संभावना है। बारिश की बात करें तो दिल्ली के तापमान में भी गिरावट हो गई है। भारतीय विज्ञान मौसम विभाग (IMD) के अनुसार,दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस हो गया जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जाए तो राजस्थान के पश्चिमी भागों और आसपास के क्षेत्रों पर बने रहने की संभावना है।

इसकी वजह से पंजाब, हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश के मध्य भागों में हल्की बारिश होने से मौसम में बदलाव हो सकता है। इसके साथ असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, पश्चिम बंगाल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह देखा जाए तो दक्षिणी हिस्सों में तेज बारिश होने से बदलाव हो सकता है। इसके अलावा तमिलनाडु और केरल के दक्षिणी भागों में हल्की वर्षा हो सकती है।
शहर न्यून्तम तापमान अधिकतम तापमान
दिल्ली 12.0 25.0
श्रीनगर 1.0 12.0
अहमदाबाद18.0 36.0
भोपाल 16.0 31.0
चंडीगढ़ 11.0 25.0
देहरादून 8.0 24.0
जयपुर 15.0 29.0
शिमला 7.0 17.0
मुंबई 19.0 33.0
लखनऊ 13.0 29.0
गाजियाबाद 10.0 20.0
जम्मू 9.0 23.0
लेह – 10.0 2.0
पटना 16.0 29.0
अगले 24 घाटे में देखा जाए तो पश्चिमी हिमालय अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी जारी होने की संभावना बनी हुई है। पश्चिमी हिमालय में बारिश और हिमपात की गतिविधियां में कमी हो सकती है। हालांकि, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश और हिमपात जारी रहने वाली है।
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से हिमाचल प्रदेश के कई सारे हिस्सों में बर्फबारी की संभावना लगाई गई है मौसम विभाग के अनुसार, शिमला में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस हो गया है।
आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है और बूंदाबांदी भी हो सकती है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस हो चुका है।
Volodymyr Zelensky : राजधानी कीव छोड़कर भागे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की!
Vijaya Ekadashi 2022: विजया एकादशी का व्रत रखते समय इन उपाय को करने पर होगा लाभ, आएगी सुख समृद्धि
भांजा-भांजी संग Salman Khan ने किया डांस, दबंग टूर के स्टेज से वायरल हुआ वीडियो
Business – इस बिजनेस को शुरू करने के लिए देती है सरकार पैसा, होगी लाखों की कमाई
Periods का दर्द तुरंत होगा गायब बस कर लें छोटा सा ये काम…
Ambani-Adani news- Ukraine पर रूस का हमला और अंबानी-अडानी के 88 हजार करोड़ का लगा झटका