ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। ग्रहों की चाल से आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है।

Weekly Horoscope 8-14 August 2022: 8 अगस्त 2022 से नया सप्ताह शुरू हो चुका है। इस सप्ताह ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में बदलाव के कारण कई राशि वालों के जीवन में खुशियां आ सकती हैं। जबकि कई राशि वालों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पढ़ें 08-14 अगस्त तक का साप्ताहिक राशिफल-
मेष- इस सप्ताह आपके घर में खुशियों का माहौल रहेगा। इस सप्ताह किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। लंबी यात्रा के योग बनेंगे, हालांकि इस दौरान लापरवाही न करें।
वृषभ– इस सप्ताह आपको कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। रिश्तों में दरार आ सकती है। इस अवधि में निवेश करने से बचें।
मिथुन- मिथुन राशि वालों को इस सप्ताह क्रिएटिव होने की जरूरत है। आपके कार्यशैली से दूसरे प्रभावित होंगे। रोमांस का मौका मिल सकता है। घर में खुशियों का माहौल रहेगा।
कर्क- कर्क राशि वाले आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। इस अवधि में आप धन संचय करने में सफल रहेंगे। बेवजह के खर्चों से सावधान रहें। इस दौरान किसी भी नए काम की शुरुआत न करें।
सिंह- सिंह राशि वाले अपनी भावनाओं पर काबू रखें। पारिवारिक शांति बनी रहेगी। अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
कन्या– परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। नए लोगों से मुलाकात संभव है। करियर में तरक्की मिल सकती है। इस सप्ताह किसी बडे़ निवेश से बचें।
तुला- इस अवधि में आय के नए साधन बनेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। परिवार में किसी सदस्य के साथ अनबन हो सकती है। बेवजह के खर्चों से बचें।
वृश्चिक- करियर में आपको सफलता मिल सकती है। सोच-समझकर निवेश करना सही रहेगा। जल्दबाजी में निवेश करने से पैसा अटक सकता है।
धनु- इस सप्ताह किसी नए काम की शुरुआत के लिए आलस्य महसूस कर सकते हैं। पुराने दोस्तों के साथ मुलाकात संभव है। परिवार के सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है।
मकर- मकर राशि वालों को इस सप्ताह किसी भी स्कीम में निवेश करने से पहले सोच-समझकर फैसला लें। नया भवन खरीदने के योग बनेंगे। करियर में सफलता मिल सकती है।
कुंभ- कुंभ राशि वालों को इस सप्ताह आर्थिक बजट बनाने की जरूरत होगी। इस सप्ताह किसी से उधार लेने से बचें। यात्रा के योग बनेंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
मीन- मीन राशि वालों को कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग बनेंगे। पारिवारिक जीवन में सुधार लाने की कोशिश करेंगे। किसी पर भरोसा करने से पहले अच्छी तरह से सोचें। जल्दबाजी में लिए गए फैसले हानि पहुंचा सकते हैं।
Sawan 2022 – सोमवार व्रत में आलू की खीर का उठाएं स्वाद, जानें बनाने की विधि
Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन ने दिखाया अपना सुपर फिट शर्टलेस वॉरियर लुक,
Raksha bandhan Look Ideas: रक्षाबंधन पर दिखना है सबसे अलग? इन एक्ट्रेसेस के लुक्स से लें इंस्पिरेशन