Vastu tips: हर कोई जीवन में पैसा कमाना चाहता है। इसे हासिल करने में कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। हालांकि जीवन में तरक्की केवल कड़ी मेहनत से मिलती है। कई बार किस्मत साथ नहीं देती और धन का संचय नहीं कर पाते हैं।
Vastu tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ चीजों को अपने लॉकर में रखना आपके जीवन में अधिक धन को आकर्षित करने में मदद कर सकता है। जानें वास्तु शास्त्र के अनुसार जानें लॉकर किन चीजों को रखने से आती है बरकत-
Vastu tips:जानिए किस जगह तिजोरी में रखें पैसा होगा धन का लाभ
- Vastu tips: नए करेंसी नोट रखें- अपनी पसंद के अनुसार, हर नंबर या कम से कम एक नोट रखना चाहिए। इन नोटों को कभी भी अपने लॉकर से नहीं निकालना चाहिए।
- एक छोटा दर्पण रखें- अपने घर में ज्यादा से ज्यादा धन आकर्षित करने के लिए अपने लॉकर के अंदर एक छोटा दर्पण रखें। ध्यान रखें कि जब आप लॉकर खोलें तो दर्पण आपको दिखाई दे।

- Vastu tips: लॉकर में न रखें बेकार की चीजें- कई बार हम लॉकर में बेकार की चीजें रख देते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार,लॉकर में अनावश्यक चीजों को रखने से बचें। इसके साथ ही दस्तावेज, चाबियां और फोटो रखने से बचें।
- लाल कपड़े में रखें कौड़ियां- वास्तु शास्त्र के अनुसार, एक साफ लाल कपड़े में 7 कौड़ियां रखकर बांध दें। इन्हें अपने लॉकर में रख दें। मान्यता है कि ऐसा करने से सुख-समृद्धि व सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

भगवान कुबेर की मूर्ति रखें- भगवान कुबेर को धन का देवता माना गया है। अपने लॉकर में भगवान कुबेर की एक मूर्ति एक स्थान पर रखें। इससे धन लाभ होने के योग बनेंगे। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में आर्थिक उन्नति होती है।