Wednesday, May 31, 2023
Homeलाइफ & स्टाइलVastu Tips2022: अगर घर के दरवाजे पर जरूर लगाएं ये चीज, ...

Vastu Tips2022: अगर घर के दरवाजे पर जरूर लगाएं ये चीज, खींचा चला आएगा घर में पैसा

Vastu Tips: हर किसी की चाहत होती है कि उसके घर और जीवन में सुख, समृद्धि व शांति का वास हो। उसे जीवन में इच्छानुरुप सफलता मिले। इसके लिए मनुष्य हर संभव कोशिश भी करता है, लेकिन कई बार ऐसा देखा जाता है कि उसे उसके मेहनत के अनुरुप सफलता नहीं मिल पाती। जबकि ऐसे लोग भी कम मेहनत में भी काफी तेजी से आगे बढ़ जाते हैं। ऐसे में मनुष्य के जीवन में निराशा भी आ जाती है। लेकिन इससे मायूस होने की जरूरत नहीं है।

Vastu Tips photo by google

Vastu Tips:वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में कई ऐसी बातें बताई गई है जिससे लोगों के घर (House) में सुख और शांति आती है। मां लक्ष्मी जी (Maa Lakshmi) कृपा बनी रहती है और आर्थिक संकट दूर होते हैं। शास्त्रों के मुताबिक घर के मुख्य द्वार (Main Gate) पर शुभ धार्मिक चिन्ह बनाने से सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

Vastu Tips:इसके अलावे वास्तु में कुछ ऐसे चिन्हों का भी उल्लेख किया गया है जो घर की सारी चिंताओं से मुक्ति दिलाने में सहायता करते हैं। घर के मुख्य द्वार (Main Door) पर स्वस्तिक, ॐ, श्रीगणेश, शुभ-लाभ आदि चिन्हों को बनाने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।

आज हम आपको कुछ ऐसी चीजें बताने जा रहे हैं जिससे आपके घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्चा कम होगी और सकारात्मकता बनी रहेगी।

Vastu Tips: अगर घर के दरवाजे पर जरूर लगाएं ये चीज, खींचा चला आएगा घर में पैसा

Vastu Tips
Vastu Tips photo by google
  • सबसे पहले घर के मुख्य द्वार पर गणेशजी के चिह्न स्वस्तिक और शुभ-लाभ लगाना चाहिए। इनके शुभ असर से घर में बरकत बनी रहती है। स्वस्तिक का चिह्न बनाने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है इसलिए प्रत्येक त्यौहार पर घर के मुख्यद्वार पर सिंदूर से शुभ-लाभ का चिन्ह बनाया जाता है।
  • घर में देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहे इसके लिए लक्ष्मीजी की फोटो दरवाजे पर लगा सकते हैं। लक्ष्मीजी की फोटो से अलक्ष्मी भी घर से दूर रहती है। आप चाहें तो प्रवेश द्वार पर लक्ष्मीजी और कुबेरदेव की फोटो लगा सकते हैं।
  • दरवाजे के नीचे लक्ष्मीजी के चरण चिह्न लगाएं। लक्ष्मीजी के पैरों के चिह्न लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
  • घर का मुख्यद्वार दक्षिण मुखी हो तो दरवाजे पर पंचमुखी हनुमानजी का चित्रपट लगाना शुभ होता है।
  • घर में सकारात्मक ऊर्जा आती रहे, इसके लिए दरवाजे पर वंदनवार लगाएं। वंदनवार अशोक के पत्तों से आम या पीपल के पत्तों से बना सकते हैं। अगर आप चाहें तो फूलों की माला बनाकर भी दरवाजे पर लगा सकते हैं। इससे नकारात्मकता घर से दूर रहती है।
  • घर के दरवाजे के आसपास कांच का सुंदर फ्लॉवर पॉट रखें। इस पॉट में ताजे फूल रखना चाहिए। फूलों की महक से द्वार के आसपास सकारात्मकता बढ़ती है।
  • घर के मेन गेट के सामने पौधा या वृक्ष होना शुभ नहीं होता। ये पारिवारिक सदस्यों की खुशियों के आगमन में अवरुद्ध पैदा करते हैं।
  • घर का मुख्य द्वार या अन्य खिड़की-दरवाजे खोलते समय आवाज न करें। आवाज करने वाले द्वार शुभ नहीं माने जाते। इससे घर में क्लेश रहता है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments