Vastu Tips: हिंदू शास्त्रों में तुलसी का पौधा बहुत पवित्र माना जाता है। हिंदू धर्म के हर घरों में इस पौधे को लगाया जाता है।शास्त्रों में बताया गया है कि इस पौधे को लगाना शुभ होता है। वैसे भी अगर तुलसी की रोजाना पूजा की जाए तो इससे कई तरह की परेशानियां दूर होती हैं। तुलसी के पौधे की रोज पूजा करने से घर में शांति बानी रहती है और विष्णु देव भी बहुत प्रसन्न रहते है। इस पौधे का इतना महत्व है कि इसे घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और परिवार में सुख शांति बनी रहती है। भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए इस पौधे की पूजा जरूर करनी चाहिए।
इस पौधे को घर के आँगन में लगाना सुबह माना जाता है। माना जाता है की इस पौधे की पूजा करने से घर में लक्ष्मी की बढ़ोत्तरी होती है। यह पौधा हिन्दू धर्म में बहुत महत्व रखता है। इसकी पूजा अर्चना करने से घर में सुख सम्बृद्धि प्राप्त होती है।

चक्र बनाना होता है लाभकारी
Vastu Tips: तुलसी कोट का भी हिन्दू धर्म में बहुत महत्व बताएं जाते है। यदि आप तुलसी कोट पर चक्र का निशान बनाते हैं। तो ऐसा करने से आपके जीवन में आर्थिक समस्या नहीं आएगा। बताया जाता है की ऐसा करने से आपकी बरकत भी होती है। चक्र बनाने से लोगों के जीवन से सारी समस्या दूर हो जाती हैं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। मन में भी शांति मिलती है। जो की घर के लिए अच्छा माना जाता है। इससे घर में भी किसी प्रकार की समस्या नहीं होती है।
Vastu Tips: घर के तुलसी में ये उपाय करने से परेशानियां दूर होगी और सुख सम्बृद्धि प्राप्ति होगी
स्वास्तिक बनाना होता है लाभकारी
Vastu Tips: शास्त्रों में स्वस्तिक का बहुत ही महत्व दिया गया है। स्वस्तिक के चिन्ह हो हिन्दू शास्त्र में बहुत ही शुभ माना जाता है। यदि कोई भी तुलसी के पौधे पर स्वास्तिक का चिह्न बनाता है तो इससे उस व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। शास्त्रों में बताया गया है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी के अलावा भगवान विष्णु भी बहुत प्रसन्न होते हैं। इसके द्वारा लोगों की जिंदगी में सुख-समृद्धि आती है।

सभी जानते है कि हिंदू धर्म में कोई भी शुभ कार्य शुरू करने से पहले स्वास्तिक का चिन्ह बनाया जाता है। फिर पूजा की जाती है। मान्यता बतायी जाती है कि ऐसा करने से हर कार्य सफल होते हैं। इसके अलावा स्वास्तिक का चिन्ह मंगल का प्रतीक भी माना जाता है। स्वास्तिक शब्द ‘सु’ और ‘अस्ति’ से मिलकर बना है। यहां ‘सु’ का अर्थ शुभ होता है। वहीं ‘अस्ति’ का अर्थ होना। बताया जाता है। इस तरह इसका मतलब होता है शुभ हो ,कल्याण हो। इस लिए इस चिन्ह हो मंगल का प्रतिक मन जाता है। यह चिन्ह हिन्दू धर्म में बहुत महत्वपुर्ण होता है।
शंख का उपाय करें
Vastu Tips: शंख का भी शास्त्रों में बहुत महत्व बताया गया है। यह भी हिन्दू धर्म में बहुत महत्वपुर्ण माना जाता है। यह हिन्दू धर्म के हर घर में पाया जाता है। पूजा-पाठ में शंख का उपयोग बहुत ही शुभ माना जाता है। जो लोग अपने घर में सुबह-शाम शंख बजाते हैं। उन्हें बहुत फायदा मिलता है क्योंकि इसकी आवाज से घर से नकारात्मकता दूर होती है। इसकी आवाज भी बहुत शुभ मानी जाती है। यदि आपकेघर में भी तुलसी कोट है तो आप उस पर शंख का चिह्न बना सकते हैं। यह शुभ माना जाता है। इससे आपके जीवन की बाधाएं दूर होती है। इससे आपको भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है।
हिन्दू धर्म में इन सभी चिन्ह के बहुत महत्व है। हर हिन्दू के घर यह पाए जाते है। हर मांगलिक कार्य में इनका उपयोग किया जाता है।