Saturday, June 10, 2023
Homeमध्यप्रदेशVande Bharat Train: मध्यप्रदेश की पहली बंदे भारत ट्रेन,1 अप्रैल को प्रधानमंत्री...

Vande Bharat Train: मध्यप्रदेश की पहली बंदे भारत ट्रेन,1 अप्रैल को प्रधानमंत्री दिखा सकते है हरी झंडी, जानें क्या होगी टाइमिंग

Vande Bharat Train: मध्यप्रदेश को पहली बंदे भारत ट्रेन मिलने वाली है। ट्रेन का पहला रैक भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन पर पहुंच गया है। यह ट्रेन रानी कमलापति (आरकेएमपी) से शुरू होकर नई दिल्ली तक जाएगी। दिल्ली तक का सफर 7 घंटे 50 मिनट में पूरा होगा। वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए रैक चेन्नई से चले थे, जो रविवार रात 8:00 बजे भोपाल पहुंच गए हैं। वहीं लौटते समय भी ये ट्रेन 7.50 घंटे का समय लेगी। बताया जा रहा है कि इस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 अप्रैल को हरी झंडी दिखाएंगे।

Vande Bharat Train
photo by google

क्या होगी टाइमिंग?
Vande Bharat Train: नागपुर से यह रैक रविवार को शाम 7.30 बजे भोपाल पहुंचा। कुल 16 कोच हैं। 14 एसी चेयर कार और 2 एग्जीक्यूटिव क्लास कोच है। इसमें 1128 सीटें यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेंगी। यह ट्रेन रानी कमलापति से सुबह 5.55 पर चलेगी। 11.40 बजे आगरा पहुंचेगी। दोपहर 1.45 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में नई दिल्ली से यह ट्रेन दोपहर 2.45 बजे चलकर 4.45 बजे आगरा पहुंचकर रात 10.35 बजे रानी कमला पति स्टेशन पहुंचेगी।

Vande Bharat Train
photo by google

Vande Bharat Train: मध्यप्रदेश की पहली बंदे भारत ट्रेन,1 अप्रैल को प्रधानमंत्री दिखा सकते है हरी झंडी, जानें क्या होगी टाइमिंग

चल रहे हैं 8 वंदे भारत
नागपुर-बिलासपुर
हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी
गांधीनगर-मुंबई
दिल्ली-अंबअंदौरा
चेन्नई-मैसूर वंदे
नई दिल्ली-वाराणसी
नई दिल्ली-वैष्णो देवी
मुंबई सेंट्रल- गांधीनगर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments