ये डीलर्स के पास पहुंचने लगा है तो इसकी लॉन्चिंग नजदीक लगने लगी है।
TVS के इस नए और स्टाइलिश स्कूटर का टीजर आने के बाद माना जा रहा था कि इसकी लॉन्चिंग भी जल्द हो सकती है। ऐसे में जब ये डीलर्स के पास पहुंचने लगा है तो इसकी लॉन्चिंग नजदीक लगने लगी है।
टीवीएस मोटर (TVS Motor) के मोस्ट पॉपुलर और स्टाइलिश स्कूटर एनटॉर्क 125 (TVS NTorq 125) अब डीलर्स के पास पहुंच गया है। कंपनी ने दो दिन पहले इसका टीजर जारी किया था। ये टीजर स्कूटर के XT वैरिएंट का है। टीजर आने के बाद माना जा रहा था कि इसकी लॉन्चिंग भी जल्द हो सकती है। ऐसे में जब ये डीलर्स के पास पहुंचने लगा है तो इसकी लॉन्चिंग नजदीक लगने लगी है। नए TVS एनटॉर्क 125 के XT वेरिएंट में अपडेटेड इंस्ट्रूमेंट कंसोल और ग्राफिक्स मिल सकते हैं। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाले फीचर्स मिल सकते हैं। TVS NTorq 125 XT में क्या खास मिलने की उम्मीद है, चलिए जानते हैं।

124.8cc सिंगल सिलेंडर इंजन मिलेगा Will get 124.8cc single cylinder engine
NTorq 125 के नए वैरिएंट में 124.8cc सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन मिलेगा। यह 9.25bhp का पवर और 10.5nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। इसकी टॉप स्पीड 95km/h होगी। ये 9 सेकेंड में 0 से 60 km/h की रफ्तार पकड़ लेगा। NTorq 125 XT की एक्स-शोरूम कीमत करीब 90,000 रुपए हो सकती है। अभी इस स्कूटर के चार वैरिएंट स्टैंडर्ड, रेस एडिशन, सुपरस्क्वाड एडिशन और रेस XP आते हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 77,106 रुपए से लेकर 89,211 रुपए तक है।
इस स्कूटर में TVS का SmartXconnect सूट भी मिलता है। इससे राइडर का स्मार्टफोन कनेक्ट हो जाता है। स्क्रीन के डिस्प्ले पर मिस्ड कॉल अलर्ट, मैसेज और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह यूनिट लास्ट पार्क्ड लोकेशन असिस्ट, राइड स्टैटिस्टिक्स, लैप टाइमर और वॉयस असिस्ट जैसी जानकारी भी देती है। ये 15 वॉयस कमांड को समझती है। स्कूटर में इंजन-किल स्विच, पास-बाय स्विच और हाई-स्पीड अलर्ट भी मिलता है। कुछ रिपोट्स के मुताबिक, इस स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत एक लाख रुपए करीब हो सकती है।
एडवांस्ड फीचर्स से लैस होगा स्कूटर The scooter will be equipped with advanced features
NTorq 125 में फुल LED हेडलाइट, हैंडल बार काउल पर टर्न इंडिकेटर, स्प्लिट ग्रैब रेल, चौड़ी सीट और रियर में LED टेल लाइट मिलती है। TVS NTorq 125 पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ आता है। जिसमें बिल्ट-इन लैप टाइमर के साथ सभी आवश्यक जानकारियां मिलती हैं। स्कूटर में 22-लीटर का बूट स्पेस दिया है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 155mm है। इसका कर्ब 118 किलोग्राम है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला सुजुकी अवनीस 125, यामाहा रेजेड आर, होंडा ग्राजिया 125 और अप्रीलिया SXR 125 से होता है।
TVS को मार्च 2022 में घाटा हुआ TVS incurred loss in March 2022
TVS मोटर के लिए मार्च 2022 अच्छा नहीं रहा था। कंपनी ने बीते महीने 4.8% की गिरावट के साथ टू-व्हीलर की कुल 2,92,918 यूनिट बेचीं। जबकि मार्च 2021 ने उसने 3,07,397 यूनिट्स बेची थीं। एक्सपोर्ट की बात की जाए तो बीते महीने कंपनी ने भारत से 1,09,724 यूनिट व्हीकल का एक्सपोर्ट किया, जबकि मार्च 2021 में उसने 1,19,382 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया था। यानी एक्सपोर्ट में 8.4% की गिरावट रही।
Health Tips : सेहत के लिए लाभदायक है सहजन, फायदे जानकर आप हो जाएंगे हैरान
Morning Tea Side Effects : सुबह खाली पेट चाय कभी न पीए, हो सकता है नुकसान
E-SHRAM CARD: आपके पास ई-श्रम कार्ड तो अब मिल रहे यह बड़े फायदे, जानिए डिटेल