Tips 2022: मजबूत, हेल्दी नाखून अच्छे हेल्थ साइन को इंडिकेट कर सकते हैं, लेकिन कभी-कभी हमारे नाखून उतने मजबूत नहीं होते जितने हम चाहते हैं।

अगर आप इस तरह के नेल्स से परेशान हैं तो कुछ तरीकों को अपना सकते हैं।
शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण नाखून कमजोर हो जाते हैं और ऐसे में नेल्स थोड़े से बड़े होते ही टूटने लगते हैं। ज्यादातर लड़कियां इस समस्या के कारण परेशान रहती हैं। अगर आप सुंदर स्ट्रॉन्ग नेल्स चाहती हैं तो आपको अपने खान-पान में सुधार करने की जरूरत है। इसके अलावा आप कुछ तरीकों को भी अपना सकते हैं।
लंबे स्ट्रॉन्ग नेल्स के लिए क्या करें (lambe nakhun kaise karen)
1) नींबू या संतरे का रस- नेल्स की ग्रोथ के लिए विटामिन सी बेहतरीन है। ऐसे में आप चाहें तो नींबू या फिर संतरे का इस्तेमाल कर सकते हैं। नींबू को अपने नाखूनों पर रगड़ें और फिर हाथों को वॉश करें। ऐसा करने से नेल्स स्ट्रॉन्ग के साथ-साथ साफ भी रहेंगे। इसके अलावा संतरे में कोलेजन होता है। कोलेजन एक जरूरी एजेंट है जो नाखूनों की ग्रोथ में मदद करता है और नेल्स को स्ट्रॉन्ग बनाता है। इसके रस को नाखुनों पर लगाकर मसाज कर सकते हैं या फिर रस में उंगलियों को कुछ देर के लिए डिप कर सकते हैं।
2) नारियल का तेल- गर्म नारियल के तेल से अपने नाखूनों की मालिश करें। इसनें एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ई होता है जो नाखूनों की ग्रोथ के बढ़ाने में असरदार है। आप रोजाना इसे अपना सकती हैं। बस इसके लिए रात में सोने से पहले गुनगुने तेल से मसाज करें।

3) लहसुन की कली- दादी-नानी के ब्यूटी नुस्खों को देखें तो वह नेल्स के लिए लहसुन का इस्तेमाल करने के बारे में कहती हैं। यह नेल्स को लंबा रखने और स्ट्रॉन्ग बनाने में मददगार है। आप लहसुन का इस्तेमाल करने के लिए इसकी कली को नेल्स पर रगड़ें और फिर मसाज करने के बाद हाथों को साफ करें।
4) जैतून के तेल का करें इस्तेमाल- बार-बार टूटने वाले नाखूनों से छुटकारा पाने के लिए आप जैतून के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह ब्लड सर्कुलेशन को ठीक करने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप तेल को गर्म करें और फिर अपने नाखूनों पर इसकी मसाज करें।
Tips 2022: मजबूत, हेल्दी नाखून अच्छे हेल्थ साइन को इंडिकेट कर सकते हैं, लेकिन कभी-कभी हमारे नाखून उतने मजबूत नहीं होते जितने हम चाहते हैं।
Hair Care 5 Tips for Oily Hair : मानसून में ऑयली हेयर का कैसे रखें ख्याल, जानें बेसिक टिप्स benefit
Skin Care Tips: आपके फेस के लिए है क्या नुकसान दायक , जानिए new