सावन मास भगवान शिव को अतिप्रिय है। इस महीने में शिव अराधना का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस माह में शिवजी भक्तों से जल्दी प्रसन्न होते हैं और उन्हें मनवांछित फल प्रदान करते हैं।

Shanidev Fav Zodiac Signs: शनिवार का दिन ग्रहों के न्यायाधीश शनिदेव को समर्पित माना गया है। सावन मास में भगवान शंकर के साथ शनिदेव की पूजा अति लाभकारी मानी गई है। शास्त्रों के अनुसार, सावन में पड़ने वाले शनिवार को शनिदेव की पूजा करने से शनिदोष का प्रभाव कम होता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनिदेव कुछ राशियों पर अपनी विशेष कृपा रखते हैं। मान्यता है कि जिन राशियों पर शनिदेव की कृपा दृष्टि होती है, उनके काम जीवन में आसानी से हल होते हैं। सावन का तीसरा शनिवार 30 जुलाई को है। सावन का तीसरा शनिवार कुछ राशियों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। जानें इन राशियों के बारे में-
29 जुलाई को इस राशि में बन रहा दुर्लभ योग, इन राशि वालों की अगले 4 महीनों तक चांदी
तुला- तुला राशि वालों पर शनिदेव की विशेष कृपा रहती है। तुला राशि में शनिदेव उच्च के होते हैं। तुला राशि वालों को शनिदेव की कृपा से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इस राशि के जातक प्रतिभाशाली माने जाते हैं। मान्यता है कि शनिदेव की कृपा से इस राशि के जातकों का जीवन सुख-सुविधाओं भरा रहता है।
मकर- मकर राशि के स्वामी ग्रह स्वयं शनिदेव हैं। शनिदेव की विशेष कृपा से मकर राशि वालों को हर काम में सफलता हासिल होती है। मकर राशि के जातकों को मेहनती माना जाता है। इस राशि के जातकों का वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है। इस राशि के जातक भाग्यशाली माने गए हैं।
सूर्य व बुध की कृपा से इन दो राशियों के अगस्त में खुलेंगे तरक्की के द्वार, मिलेगी अपार सफलता
कुंभ- कुंभ राशि वालों पर शनिदेव की हमेशा कृपा दृष्टि रहती है। शनिदेव की दूसरी राशि कुंभ है। इस राशि पर शनिदेव हमेशा अपनी कृपा बरसाते हैं। शनिदेव की कृपा से इस राशि के जातकों को जीवन में कभी पैसों का अभाव नहीं होता है। समाज में मान-सम्मान हासिल होता है।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लव राशिफल 26 जुलाई: इन राशि वालों को लव लाइफ में मिल सकती है निराशा, ये लोग करेंगे बदलाव का अनुभव
ऑडी: बंद हो जाएगी ये गाड़ियां, इस कंपनी ने लिया बड़ा फैसला, सामने आई नई जानकारी
बच्चे की एनर्जी का करें सही इस्तेमाल, हाइपर एक्टिव बच्चे को शांत करने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स
OnePlus TWS: भारत में OnePlus अगले महीने TWS ईयरबड्स की एक और जोड़ी करेगी लॉन्च