surya and shukra yuti in Leo: सूर्य व Shukra ग्रह के एक ही राशि में विराजमान होने से कई राशि वालों का भाग्योदय हो सकता है।

जानें एक महीने तक किन राशि वालों की रहेगी मौज-
Surya and Shukra Yuti in Singh Rashi: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में किसी राशि में सूर्य व शुक्र की युति को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। शुक्र को प्रेम संबंध, सुख-सुविधाओं, प्रतिभा और धन आदि का कारक माना गया है। सूर्य को आत्मा व साहस आदि का कारक माना गया है। 31 अगस्त को शुक्र की सिंह राशि में युति बनेगी। दोनों ग्रहों की इस युति का लाभ कई राशि वालों को मिलेगा। जानें इन राशियों के बारे में-
वृषभ– सिंह राशि में शु्क्र व सूर्य ग्रह के युति बनने का शुभ प्रभाव वृषभ राशि वालों को मिलेगा। इस दौरान आपका पारिवारिक जीवन सुखद होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। अगर आप कई नौकरी कर रहे हैं तो पदोन्नति मिल सकती है।

सिंह- सिंह राशि वालों के लिए शुक्र व सूर्य की युति लाभकारी साबित होगी। सिंह राशि वालों को इस अवधि में अचानक धन लाभ हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान हासिल होगा।
तुला- तुला राशि के जातकों के लिए दो बड़े ग्रहों की युति लाभकारी साबित होगी। इस अवधि में आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। धन कमाने के अवसर मिलेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। इस अवधि में आपको धन लाभ के योग भी बनेंगे।
surya and shukra yuti in Leo: सूर्य व शुक्र ग्रह के एक ही राशि में विराजमान होने से कई राशि वालों का भाग्योदय हो सकता है।
Hair Care 5 Tips for Oily Hair : मानसून में ऑयली हेयर का कैसे रखें ख्याल, जानें बेसिक टिप्स benefit