Skin Tips: अंडा सेहत के साथ स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद है। अगर आप ग्लोइंग और बेदाग चेहरा पाना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है। चेहरे पर अंडा लगाने से जबरदस्त फायदे मिलते हैं। जब आप इसे दही के साथ चेहरे पर लगाते हैं और कई स्किन समस्याएं भी दूर होती हैं,आपको एक सॉफ्ट स्किन आसानी से मिल सकती है।
स्किन के लिए फायदेमंद हैं दही-अंडा
Skin Tips: दरअसल, अंडे में विटामिन्स, मिनरल्स, प्रोटीन और फैटी एसिड होते हैं, जो डैमेज त्वचा को रिपेयर करने में मदद करते हैं। इसे लगाने से त्वचा के पोर्स खुल जाते हैं और लटकती त्वचा से भी निजात मिलती है। वहीं दही में मौजूद लैक्टिक एसिड, जिंक और मिनरल्स शरीर के साथ-साथ स्किन का ग्लो बढ़ाने के लिए भी काफी फायदेमंद है।
दही-अंडा फेस पैक के फायदे
Skin Tips:अंडा सेहत के साथ स्किन के लिए भी फायदेमंद है। दही के साथ इसे चेहरे पर लगाने से चेहरे पर चमक आती है और रंगत निखरती है। दही और अंडे से बने फेस पैक लगाने से स्किन की कई समस्याओं, जैसे- टैनिंग, मुंहासे, झुर्रियां व दाग-धब्बों से छुटकारा मिल सकता है।
Skin Tips:अंडा सेहत के साथ स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद है जानिए कैसे

दही-अंडा फेस पैक बनाने के लिए जरूरी सामान
दही-अंडा फेस पैक बनाने के लिए आपको 1 अंडे का सफेद भाग, 1 चम्मच बेसन और 1 छोटा केला लेना है। साथ ही 2 चम्मच दही की जरूर होती है।
चेहरे पर ऐसे लगाएं दही-अंडा फेस पैक
- दही अंडा फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले केला को मैश कर लें।
- फिर सभी चीजों को इसमें अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।
- फिर इसे चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से लगाएं।
- जब ये पैक सूख जाए तो उसे साफ पानी से धो लें।
- आप इसे हफ्ते में 3 बार लगा सकते हैं।
- इस फेस पैक से चेहरे पर निखार आता है।
- साथ ही स्किन सॉफ्ट और स्मूथ भी होती है।

चेहरे पर ऐसे करें स्क्रब
Skin Tips: चेहरे पर ये फेस पैक लगाने से पहले आप चेहरे पर स्क्रब जरूर करें। इससे चेहरे की गंदगी साफ हो जाती है और फेस पैक अच्छे से अपना असर दिखा सकता है। चेहरे पर स्क्रब करने के लिए आप दही-चीनी की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आधी चम्मच शुगर पाउडर में आधी चम्मच दही मिक्स करें और इससे चेहरे पर स्क्रब करें। इसे वीक में दो बार लगाएं।