Skin Care : Pomegranate Face Pack अनार एक ऐसा फल है जोकि ढेरों पोषक तत्वों का भंडार होता है। अनार के सेवन से आपके शरीर में खून की कमी को पूरा करने में मदद मिलती है। इसलिए ये आपकी सेहत के लिए तो फायदेमंद है ही साथ ही इससे आपकी स्किन को भी बेहतरीन लाभ प्राप्त होते हैं।
अनार में कई एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जोकि आपकी स्किन को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान में बचाने में मदद करता है। इसके अलावा अनार में विटामिन सी मौजूद होता है जोकि आपकी स्किन में कोलेजन को बढ़ाने में मदद करता है।
Skin Care : ऐसे में आज हम आपके लिए अनार फेस पैक बनाने की विधि लेकर आए हैं। अनार को स्किन रुटीन में शामिल करने से आपकी पिंपल्स और पिगमेंटेशन की समस्या भी दूर हो जाती है, तो चलिए जानते हैं अनार फेस पैक (How To Make Pomegranate Face Pack) बनाने की विधि-
Skin Care : चेहरे पर इस तरह से लगाएं अनार फेस पैक जानिए बनाये का विधि तरीका

अनार फेस पैक बनाने की सामग्री- (Pomegranate As Face Pack)
- अनार
- एक चम्मच शहद
Skin Care :अनार फेस पैक कैसे बनाएं? (How To Make Pomegranate Face Pack)
- अनार क्लींजर को बनाने के लिए आप सबसे पहले अनार को छीलकर दाने निकाल लें।
- फिर आप इन दानों को अच्छी तरह से मिक्सी में डालकर पीस लें।
- इसके बाद आप इस पेस्ट को एक बाउल में निकाल लें।
- फिर आप इस पेस्ट में एक चम्मच शहद डालें।
- इसके बाद आप इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिला लें।
- अब आपका अनार फेस पैक बनकर तैयार हो चुका है।
- =
Skin Care : अनार फेस पैक कैसे इस्तेमाल करें? (How To Use Pomegranate Face Pack)
- फिर आप अनार फेस पैक को लगाने से पहले चेहरे को धो लें।
- इसके बाद आप इसको पौंछकर सुखा लें।
- फिर आप अनार फेस पैक को अपने पूरे फेस पर अच्छे से लगाएं।
- इसके बाद आप इसको कम से कम 20 मिनट तक लगाकर सुखाएं।
- इस पेस पैक की मदद से आपको फ्रेश और निखरी त्वचा प्राप्त होती है।