सिंगरौली त्रिमुला इंडस्ट्रीज मामला: कांग्रेस नेता सहित 12 लोगो के खिलाफ नामजद और 60 लोगों पर केस दर्ज

अनोखी आवाज़ सिंगरौली। गोंदवाली त्रिमुला इंडस्ट्रीज में हुए हादसे के मामले में पुलिस ने 12 नामजद और 60 लोगों पर मामला दर्ज किया है। बरगवां पुलिस ने कांग्रेस नेता भास्कर मिश्रा, पिंटू शाह, विनोद वैश्य, राजकिशोर शाह सहित 12 नामजद और 60 लोगों पर धारा 353, 452, 506, 341, 147, 148 ipc के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
बॉयलर की चपेट में आने से हुई थी मजदूर की मौत
दरअसल 14 जनवरी को इंडस्ट्रीज में बॉयलर की चपेट में आने से एक श्रमिक की मौत हो गई थी। इस मामले में ग्रामीणों ने कंपनी के गेट के सामने मृतक का शव रखकर कई घंटों तक हंगामा किया। मामला इतना बढ़ गया कि भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को सख्ती अपनानी पड़ी।मृतक के परिजनों ने कंपनी में रोजगार और मुआवजे की मांग को लेकर कई घंटों तक शव को गेट पर रखकर हंगामा किया था।
पुलिस के बताए अनुसार जिला प्रशासन ने कंपनी और परिजनों के बीच वार्ता करके 5 लाख रुपए मुआवजा और कंपनी में एक रोजगार देने की सहमति पर हंगामे को शांत करवा दिया, लेकिन माहौल उस वक्त तनावपूर्ण हो गया जब कांग्रेस नेता मृतक के पत्नी को 12 लाख मुआवजा दिलवाने के लिए पुलिस प्रशासन से बात करने लगे।
जिसके बाद मृतक की पत्नी भी 12 लाख मुआवजा के लिए अड़ गई। इसी बीच पुलिस और नेता के बीच बात विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस को भीड़ को काबू करने के लिए लाठीचार्ज करने पड़ गया। भास्कर मिश्रा के समर्थक आंदोलन की चेतावनी दे रहे है।
