Singrauli News:प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जिले में आगमन 22 जनवरी को हो रहा है। सीएम श्विराज द्वारा सिंगरौली जिले को एक साथ कई सौगाते दी जायेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान के द्वारा 248 करोड़ के लागत से निर्मित होने वाले मेडिकल कालेज, 60 करोड़ से निर्मित होने वाले माईनिंग कालेज के साथ ही 35 करोड़ के लागत से बरगवा में निर्मित होने वाले रेलवे ब्रिज का भूमि पूजन किया जायेगा।
Singrauli News: मुख्यमंत्री श्री चौहान के द्वारा 35 करोड़ से हर्रवाह में निर्मित होने वाली सीएम राईज स्कूल के साथ ही चितरंगी के चकरिया में 31 करोड़ लागत से निर्मित सीएम राईज स्कूल का भूमि पूजन किया जायेगा। विदित हो कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जिले के तीनो विधानसभा क्षेत्रो में एक साथ कई विकास कार्यो का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया जायेगा।
Singrauli News:माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के साथ भारत सरकार के रंक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह का भी जिले में आगमन होगा। वही प्रदेश सरकार के मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह मंत्री मध्यप्रदेश शासन खनिज साधन एवं श्रम तथा प्रभारी मंत्री सिंगरौली का भी जिले में आगमन होगा। मुख्यमंत्री जी के साथ चिकित्सा शिक्षा मंत्री मध्यप्रदेश शासन श्री विश्वास सारंग, तकनीकी शिक्षा कौशल एवं खेला एवं युवा विभाग मंत्री माननीया श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया का भी जिले में आगमन होगा।
Singrauli News:सीएम शिवराज 22 को सिंगरौली पहुंचकर एक साथ कई देंगे सौगात
