Singrauli News: दो दिन पूर्व नरेश शाह बनाये गये थे राष्ट्रीय महासंपर्क अभियान विभाग के जिला संयोजक
Singrauli News: जिले के भाजपा में इन दिनों ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। शायद एक दशक बाद भाजपा में खुलकर नाराजगी दिखने लगी है। इसका जीता-जागता उदाहरण दो दिन पूर्व भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सिडा उपाध्यक्ष नरेश शाह को राष्ट्रीय महासंपर्क अभियान विभाग का जिला संयोजक बनाया गया था। जहां उन्होंने आज जिला संयोजक के पद से त्याग पत्र दे दिया है। उनके इस त्याग पत्र देने के बाद भाजपा में खलबली मची हुई है।
Singrauli News: दरअसल सिंगरौली भाजपा में इन दिनों गुटबाजी से जुझने लगी है। हालांकि अभी तक यह गुटबाजी दीवाल के बाहर नहीं आ रही थी और उपेक्षित व गुटबाजी के शिकार वरिष्ठ नेता खुलकर नहीं बोल पा रहे थे। किन्तु भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व उपाध्यक्ष सिडा सिंगरौली के एक पत्र ने भाजपा में हड़कम्प मचा दिया है। भाजपा के नेता नरेश शाह को दो दिन पूर्व राष्ट्रीय महासंपर्क अभियान विभाग का जिला संयोजक बनाया गया था।
भाजपा नेता ने इस पद को स्वीकार करने से मना करते हुए उक्त पद से त्याग पत्र देकर पत्र को जिलाध्यक्ष रामसुमिरन गुप्ता के यहां भेज दिया है। वहीं उक्त पत्र सोशल मीडिया में भी वायरल हो गया है।

Singrauli News: पत्र के वायरल होते ही सिंगरौली भाजपा में हलचल मची हुई है। चर्चा है कि शायद नरेश शाह जिले के भाजपा के एक ऐसे एकलौते नेता हैं जिन्होंने पद को स्वीकार नहीं किया है। उनके द्वारा उठाये गये इस कदम को लेकर खूब समर्थन भी मिल रहा है साथ ही यह आरोप लगाया जा रहा है कि करीब दो साल से भाजपा में यहां गुटबाजी शुरू हुई है। कार्य करने वाले नेताओं, कार्यकर्ताओं की पूछ परख कम हो गयी है।
कुछ नेताओं के दखल अंदाजी के चलते जनाधार वाले नेताओं को नजरअंदाज कर उन्हें उपेक्षित किया जा रहा है। नरेश शाह के इस इस्तीफे से भाजपा के नेताओं में बेचैनी बढ़ गयी है। माना जा रहा है कि भाजपा में यह अभी शुरूआत है। हालांकि उन्होंने पार्टी में बतौर एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते रहेंगे ऐसा पत्र में उल्लेख किया है।

जिलाध्यक्ष एवं सिडा अध्यक्ष के रेस में थे नरेश शाह
Singrauli News:सूत्र बता रहे हैं कि भाजपा जिलाध्यक्ष एवं सिंगरौली विकास प्राधिकरण अध्यक्ष के रेस में नरेश शाह का नाम शामिल था। किन कारणों से इन्हें जिलाध्यक्ष या सिडाध्यक्ष नहीं बनाया गया यह स्पष्ट तो नहीं हो रहा है, लेकिन सोशल मीडिया में भाजपा की खूब किरकिरी हो रही है और कहा जा रहा है कि साहू समाज के जनाधार वाले नेता को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने आंकलन करने में कहीं न कहीं गलत किया है।
Singrauli News: बताया जा रहा है कि नरेश शाह पहले जिलाध्यक्ष बनने के रेस में थे। अनुमान लगाया जा रहा था कि यदि पिछड़ा वर्ग को भाजपा बागडोर सौंपती तो नरेश शाह का नाम प्रमुखता के साथ लिया जा रहा था। लेकिन पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने रामसुमिरन गुप्ता को जिलाध्यक्ष बना दिया। उन्हें प्रलोभन दिया गया था की सिंगरौली विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष बनाया जायेगा।
उसके लिए भी नरेश शाह भागदौड़ करते रहे। अंतत: भाजपा जिला महामंत्री,रेडक्रॉस सोसायटी के प्रदेश को-आर्डिनेटर व रेलवे बोर्ड के सदस्य दिलीप शाह को सिडा का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया। शायद इन्हीं बातों से नाखुश होकर संयोजक पद लेने से नरेश शाह ने मना कर दिया है। हालांकि इस मामले में वे चुप्पी साधे हुए हैं।