Singrauli News: मिश्रा पॉलिक्लिनिक अस्पताल बैढ़न से ड्यूटी कर घर लौट रहे 26 वर्षीय युवक को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। युवक के परिजनों का आरोप है कि जिस ट्रैक्टर से हादसा हुआ, वह अवैध रेत का परिवहन कर रहा था। लोगों ने पुलिस पर सबूत मिटाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने गुरुवार सुबह से ही बैढन बीजपुर मार्ग के शासन पुलिया के पास चक्का जाम किया हुआ है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है।.
परिजनों ने लगाए पुलिस पर गंभीर आरोप
Singrauli News: मृतक के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक कोतवाली और शासन पुलिस क्षेत्र में अवैध रेत का कारोबार करवा रही है। रोजाना सैकड़ों ट्रैक्टरों से रेत का अवैध परिवहन हो रहा है। शिकायतकर्ता को ही पुलिस थाने में बंद कर देती है। हर ट्रैक्टरों से थाने व चौकी की पुलिस महीने में एंट्री लेकर अवैध रेत का परिवहन करा रही है। ग्रामीणों का गुस्सा पुलिस पर जमकर निकला।
Singrauli News: अवैध रेत के ट्रैक्टर से बाइक सवार 26 वर्षीय युवक की मौत

कैसे हुआ हादसा
Singrauli News: शासन टुसा निवासी नीरज दुबे (26) पिता बलराम दुबे मिश्रा पॉलिक्लिनिक अस्पताल बैढन से ड्यूटी करने के बाद बुधवार की रात अपने घर वापस जा रहा था। वह शासन पुल के पास पहुंचा, तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दिया। इस हादसे में मौके पर ही युवक की मौत हो गई।
ट्रैक्टर अवैध रेत का परिवार कर रहा था। बताया जा रहा है कि पुलिस ने रात में मौके पर पहुंचकर अवैध रेत परिवहन कर रहे ट्रैक्टर का नंबर व रेत को घटना स्थल पर ही डंप कर दिया था। पुलिस उसी ट्रैक्टर से मृतक के शव को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। उसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।
2 साल पहले हुई थी शादी
Singrauli News: परिजनों ने बताया कि नीरज दुबे की शादी 2 साल पहले हुई थी। वह अपने मां-बाप की इकलौता बेटा था। नीरज की एक 9 महीने की एक बच्चा भी है। हादसे के बाद परिजनों में मातम छा गया है।