Siddhant Veer Suryavanshi: tv जगत से एक शॉकिंग खबर सामने आई है। पॉपुलर एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। जानकारी के मुताबिक, सिद्धांत का निधन वर्कआउट करते समय हुआ है। अभिनेता महज 46 साल के थे और इंडस्ट्री में अच्छा काम कर रहे थे।
Siddhant Veer Suryavanshi: सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का यूं अचानक जाना टीवी जगत के लिए हैरान कर देने वाली खबर है। यह लंबे समय से इस इंडस्ट्री से जुड़े हुए थे और कई कलाकारों के साथ उनका संबंध अच्छा था।

Siddhant Veer Suryavanshi: जानकारी के मुताबिक, सिद्धांत जब सुबह वर्क आउट कर रहे थे तभी अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद अभिनेता को अस्पताल ले जाया गया। यहां पर डॉक्टरों की एक टीम ने सिद्धांत का करीबन 45 मिनट तक इलाज किया और उन्हें बचाने की कोशिश की गी। लेकिन डॉक्टर्स उन्हें बचाने में नाकामयाब रहे। इसके बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
Siddhant Veer Suryavanshi: वर्कआउट करते समय सिद्धांत वीर सूर्यवंशी ने इस दुनिया को कह दिया अलविदा

photo by google
पॉपुलर एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वर्कआउट के दौरान उनका निधन हो गया।
कुसुम से करियर की शुरुआत
Siddhant Veer Suryavanshi: सिद्धांत ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की। उन्हें आनंद सूर्यवंशी के नाम से भी जाना जाता है। सिद्धांत ने टीवी में सीरियल कुसुम से डेब्यू किया। इसके इलावा वह कई टीवी शोज में लीड किरदार कर चुके हैं। सिद्धांत के मुख्य सीरियल में कसौटी जिंदगी की, कृष्णा अर्जुन, क्या दिल में है सहित अन्य है। वह आखिरी बार क्यूं रिश्तों में कट्टी बट्टी और जिद्दी दिल में दिखे।

photo by google
निजी जिंदगी की बातें
Siddhant Veer Suryavanshi: सिद्धांत अपने पीछे पत्नी अलेसिया राउत और दो बच्चों को पीछे छोड़ गए हैं। उनकी पत्नी अलेसिया सुपरमॉडल हैं। दोनों 2017 में शादी के बंधन में बंधे। यह उनकी दूसरी शादी थी। 2015 में उन्होंने इरा से पहली शादी की थी। सिद्धांत और इरा की एक बेटी है। दूसरी तरफ अलेसिया की पहली शादी से एक बेटा है।