Shukra Rashi Parivartan 2022: शुक्र राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर प्रभाव देखने को मिलेगा।

शुक्र गोचर से कुछ राशि वालों के जीवन में खुशियां आएंगी और कुछ राशि वालों को कष्टों का सामना करना पड़ेगा।
Shukra Rashi 2022 Effect on Zodiac Signs: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र राशि परिवर्तन का विशेष महत्व है। शुक्र को सुख-सुविधाओं, वैभव, ऐश्वर्य और सौंदर्य का कारक माना गया है। 31 अगस्त 2022 को शुक्र राशि बदलने जा रहे हैं। वर्तमान में शुक्र सूर्य की स्वराशि सिंह में विराजमान होंगे। Shukra Rashi और सूर्य के बीच शत्रुता का भाव है। लेकिन शुक्र गोचर पांच राशियों के लिए लाभकारी साबित होगा। जानिए शुक्र गोचर का किन राशियों को मिलेगा लाभ-
वृषभ- शुक्र का चौथे भाव में गोचर हो रहा है। इस राशि के स्वामी ग्रह शुक्रदेव ही हैं। शुक्र गोचर के प्रभाव से आपके जीवन में सुख-समृद्धि और शांति आएगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। यह गोचर कुल मिलाकर आपके लिए लाभकारी साबित होगा।
सिंह- शुक्र गोचर आपकी राशि के लग्न भाव में हो रहा है। शुक्र व सूर्य की युति भी इस राशि में बनेगी। शुक्र गोचर से आपको समाज में मान-सम्मान हासिल होगा। नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा।
तुला- तुला राशि के 11वें भाव में शुक्र गोचर होगा। तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं। ऐसे में इस राशि पर शुक्र राशि परिवर्तन का शुभ प्रभाव पड़ेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संतान की ओर से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।
वृश्चिक– शुक्र का गोचर आपकी राशि के दसवें भाव में हो रहा है। इस दौरान आप नौकरी में तरक्की के साथ समाज में मान-सम्मान भी प्राप्त करेंगे। व्यापारियों को मुनाफा होगा। भूमि या वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे।

कुंभ- शुक्र गोचर आपकी राशि के सातवें भाव में हो रहा है। शुक्र व सूर्य की युति आपके लिए लाभकारी साबित होगी। इस दौरान आपका पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आप आर्थिक समस्याओं को निपटा पाएंगे। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
Shukra Rashi Parivartan 2022: शुक्र राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर प्रभाव देखने को मिलेगा।
old coin: मात्र 2 रुपये के नोट से आप कमा सकते हैं 5 लाख रुपये, यह है बेचने का सही तरीका benefit