shukra rashi parivartan grah gochar horoscope rashifal venus transit : ज्योतिष में शुक्र को महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। शुक्र ग्रह के शुभ होने पर मां लक्ष्मी की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है।

Shukra Rashi Parivatan 2022: धन, वैभव, सुख-सुविधाओं व ऐश्वर्य के प्रदाता शुक्रदेव ने 7 अगस्त, रविवार को राशि परिवर्तन कर लिया है। शुक्र राशि परिवर्तन से कुछ राशि वालों के जीवन में खुशियों की सौगात आने की संभावना है। शुक्र 7 अगस्त को मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में आ गए हैं। इस राशि वे 31 अगस्त तक रहेंगे। जानें किन राशि वालों के लिए शुक्रदेव का पड़ेगा शुभ प्रभाव-
वृषभ– वृषभ राशि वालों के वैवाहिक जीवन में सकारात्मक बदलाव होगा। इस दौरान नौकरी में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। लंबे समय से अटके धन की वापसी हो सकती है। धन संबंधी मामलों में सफलता हासिल होगी।
सिंह- सिंह राशि वालों को इस अवधि में हर काम में सफलता हासिल होगी। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को उन्नति के योग बनेंगे। कार्यस्थल पर आपके काम की प्रशंसा होगी। व्यापारियों को मुनाफा होगा। आर्थिक स्थिति में बदलाव होगा।
कन्या- कन्या राशि वालों की इस अवधि में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जमीन या वाहन खरीदने की योग बनेंगे। भाई-बहनों के साथ रिश्ते मधुर होंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। इस अवधि में धन लाभ के योग बनेंगे।
मीन- मीन राशि वालों को इस अवधि में संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। धन कमाने के नए अवसर प्राप्त होंगे। शुक्र गोचर के प्रभाव से आपके जीवन में खुशियां आएंगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
Sawan 2022 – सोमवार व्रत में आलू की खीर का उठाएं स्वाद, जानें बनाने की विधि
Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन ने दिखाया अपना सुपर फिट शर्टलेस वॉरियर लुक,
Raksha bandhan Look Ideas: रक्षाबंधन पर दिखना है सबसे अलग? इन एक्ट्रेसेस के लुक्स से लें इंस्पिरेशन