Shani ke Upay: शनि की दशा, महादशा, साढ़ेसाती या ढैय्या आने पर इसीलिए कई लोग करोड़पति बन जाते हैं, जबकि कई सड़क पर आ जाते हैं।
Shani ke Upay: ज्योतिष में शनि को न्यायकारक ग्रह बताया गया है। यही कारण है कि शनि की दशा लगते ही व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार अच्छा या बुरा फल मिलने लगता है। शनि की दशा, महादशा, साढ़ेसाती या ढैय्या आने पर इसीलिए कई लोग करोड़पति बन जाते हैं, जबकि कई सड़क पर आ जाते हैं।
Shani ke Upay:ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार शनि के दुष्प्रभावों से बचने के लिए कुछ उपाय किए जाते हैं। यदि ये उपाय शनिवार को किए जाए तो तुरंत लाभ देते हैं। परन्तु शनिवार को एकादशी, प्रदोष, पूर्णिमा या अमावस्या हो तो उस दिन इन उपायों को करने से व्यक्ति का भाग्य पलक झपकते बदल भी सकता है। जानिए ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में

शनिवार को करें ये काम (Shani ke Upay)
Shani ke Upay:शनिवार को शनि का तंत्रोक्त मंत्र ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नम: का दस हजार बार जप करें। इससे शनि ग्रह उस व्यक्ति को आजीवन शुभ फल देता है।
भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए रात 9 बजे बाद दूध मिले जल से अभिषेक करते हुए लघु महामृत्युंजय मंत्र ॐ जूं स माम् पालय पालय स: जूं ॐ का जप करें। इससे भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होकर व्यक्ति को समस्त कष्टों से निर्भय कर देते हैं।
Shani ke Upay:शनिवार को करें ये 4 काम, हमेशा शनि देव की कृपा बनी रहेगी

Shani ke Upay:शनिवार या मंगलवार को हनुमानजी की सेवा करें। उनके मंदिर में जाकर उनकी पूजा करें। बंदरों को केले, गुड़-चने आदि खिलाएं। यथासंभव बुजुर्ग भिखारियों तथा कुष्ठरोगियों को भोजन, वस्त्र अथवा दवाएं दान करें।
किसी विद्वान आचार्य की देखरेख में सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ कराएं। इससे न केवल शनि ग्रह वरन अन्य सभी प्रकार के दुष्ट ग्रह, बुरी शक्तियां और देवी-देवता भी आपके वश में हो जाते हैं।