Russia Ukraine War:जानिए किसने कहा, राष्ट्रपति पुतिन की हत्या कर दी जाए!

google image
Russia Ukraine War: अमेरिका के सांसद लिंडसे ग्राहम ने अपने एक बयान में कहा है कि किसी को रूस में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या कर देनी चाहिए। सांसद लिंडसे ग्राहम के अनुसार ऐसा करने से जंग पर विराम लग सकता है। फॉक्स न्यूज़ चौनल से बात करते हुए सांसद लिंडसे ग्राहम ने यह बात कही है। दक्षिण कैरोलिना के रिपब्लिकन सांसद लिंडसे ने चौनल से बात करते हुए कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति रहे डोनाल्ड ट्रम्प ने पुतिन को जीनियस बताया था, लेकिन उनका यह कहना गलत है। सांसद लिंडसे ग्राहम ने कहा है कि रूस में किसी को पुतिन की हत्या कर देनी चाहिए। यह देश और दुनिया के लिए सेवा के तौर पर देखा जाएगा। यह काम केवल रूस के लोग ही कर सकते हैं।
बता दें कि रूस औरUkraineके बीच पिछले एक हफ्ते से जंग चल रही है। जंग को लेकर रूस पर अमेरिका समेत कई पश्चिमी देशों ने पाबंदियां लगी दी है। बीते बृहस्पतिवार को अमेरिका ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के कई करीबी लोगों पर नए प्रतिबंधों की घोषणा की है। अमेरिका विदेश विभाग ने 19 रूसी कारोबारियों और उनके परिजनों पर वीजा पाबंदी लगाने की कार्रवाही कर रहा है।
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और उसके सहयोगी देशों ने यूक्रेन पर हमला करने के लिए रूस के खिलाफ वैश्विक अर्थव्यवस्था को हथियार बनाया है और इसके नतीजन बहुत तेजी से उसकी अर्थव्यवस्था की कमर टूट रही है। इन प्रतिबंधों ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को आसमान छूती महंगाई के खिलाफ रक्षात्मक रवैया अपनाने पर विवश कर दिया है। रूस के केंद्रीय बैंक ने अपने पास उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल कर रूबल को तेजी से गिरने से रोकने की कोशिश की।

सिंगरौली चितरंगी में मिला ग्लूकोनाइट,singrauli Chitrangi में Glauconite का खजाना
Physical Relation:शादी से पहले संबंध बनाना सही है, या गलत, जानिए
Mahindra Thar को लाएँ सिर्फ 691 रूपये में, जानें Offer
Scorpio – महिंद्रा की दमदार स्कॉर्पियो भी आ गई है अपने नए अवतार में – जानिए क्या है इसमें खास
Old Note मात्रा 1 रूपये (Rupee) का ऐसा नोट बदल देगा आपकी किस्मत, जानिए प्रोसेस।
Old Note आपके पास भी है 786 नंबर का कोई एक भी नोट, तो आपको मिलेंगे पूरे 3 लाख रुपए…
Old Coin : पुराने नोट और सिक्को से अब ऐसे कमा सकते है लाखो रूपये… जानिए कैसे ?