PM मोदी आज मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे बैठक

नई दिल्ली. देश में कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बजट सत्र शुरू होने वाला है। हाल ही में खबर आई थी कि संसद के 400 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकले। दिल्ली में 24 घंटे के भीतर कोरोनावायरस के 19 हजार 166 नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में अब संक्रमण दर 25% पर पहुंच गई है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 जनवरी को कोरोना के हालात पर देश के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करने वाले हैं।
देश के 5 राज्यों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 33 हजार 470 नए मामले सामने आए। वहीं, पश्चिम बंगाल में 19 हजार 286 केस, दिल्ली में 19 हजार 166, तमिलनाडु में 13 हजार 990 और कर्नाटक में 11 हजार 698 मरीज मिले। देशभर के कुल मरीजों में 58.08% केस सिर्फ इन 5 राज्यों से हैं, जबकि अकेले महाराष्ट्र में 19.92% केस हैं।
हरिद्वार जिला प्रशासन ने 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं के स्नान करने पर प्रतिबंध लगाया है। हर की पौड़ी पर भी प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। 14 जनवरी को रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा।