Pitru Paksha 2022:पुनपुन नदी के किनारे पिंडदान करने की पुरानी परंपरा रही है। नौ सितंबर से 25 सितंबर तक पुनपुन नदी के किनारे अंतरराष्ट्रीय पितृपक्ष मेला का आयोजन किया जाएगा। पिंडदान करने के लिए गया जाने के पहले लोग पुनप

Pitru Paksha 2022: पुनपुन नदी के किनारे पिंडदान करने की पुरानी परंपरा रही है। नौ सितंबर से 25 सितंबर तक पुनपुन नदी के किनारे अंतरराष्ट्रीय पितृपक्ष मेला का आयोजन किया जाएगा। पिंडदान करने के लिए गया जाने के पहले लोग पुनपुन आते हैं।श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं हो इसीलिए हेल्प डेस्क भी बनाया गया है। बुधवार को डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पितृपक्ष मेला में सुविधाओं को लेकर बैठक हुई। अनुमंडल पदाधिकारी, मसौढ़ी अनिल कुमार सिन्हा ने पीपीटी के माध्यम से पूर्व तैयारी से संबंधित विवरणी प्रस्तुत किया। पुनपुन पिंडदान स्थल के पास ‘लक्ष्मण झूला’ का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
Pitru Paksha 2022:डीएम ने अनुमंडल पदाधिकारी को पीएचईडी की सहायता से मेला परिसर में प्रमुख स्थानों पर पानी की व्यवस्था रहेगी। शौचालय व चेंजिंग रूम की व्यवस्था की जाएगी। मेला अवधि के दौरान 24 घंटे चिकित्सा सुविधा मिलेगी। पुनपुन नदी में एनडीआरएफ की टीम तैनात रहेगी। पुनपुन रेलवे स्टेशन पर प्रमुख टेनें रूकेंगी। पितृपक्ष मेला के अवसर पर बिहार के पर्यटकीय स्थलों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा ताकि जानकारी मिले।
पटना-पुनपुन-गया-बोधगया-नालंदा-राजगीर-पटना पैकेज
Pitru Paksha 2022:ये पैकेज एक रात और दो दिनों का है। इसमें गया में पिंडदान कराकर नालंदा और राजगीर भी घुमाने की सुविधा दी जा रही है। इसमें तीन कैटेगरी शामिल है। प्रथम कैटेगरी में एक व्यक्ति का 20025 रुपए, दो व्यक्तियों का 20,655 और चार व्यक्तियों का खर्च 38720 रुपए होगा। कैटेगरी टू में एक व्यक्ति 18975 रुपए, दो व्यक्ति 19605 रुपए और चार व्यक्तियों के लिए 36620 रुपए लगेंगे। कैटेगरी थ्री में एक व्यक्ति के लिए 17925 रुपए, दो व्यक्तियों के लिए 18555 रुपए और चार व्यक्तियों के लिए 34520 रुपए होगा।

ई-पिंडदान का पैकेज 21500
Pitru Paksha 2022:देश-विदेश में रहने वाले लोग यदि गया आकर पिंडदान नहीं कर सकते तो उनके लिए ई-पिंडदान की सुविधा है। 21500 रुपए में तीन जगहों पर पिंडदान कराया जाएगा। उसका मंत्रोचार, दान-दक्षिणा विधि-विधान के साथ होगी। इसका वीडियो बनाकर डीवीडी एवं पेन ड्राइव तैयार कर श्रद्धालुओं को भेज दिया जाएगा।
पटना-पुनपुन-गया-पटना पैकेज
पटना-पुनपुन-गया-पटना पैकेज एक दिन का है। इसमें पटना से पुनपुन और गया में पूजा करके वापस पटना आना होगा। इस पैकेज में तीन कैटेगरी शामिल हैं। कैटेगरी वन में एक व्यक्ति के लिए किराया 15,825 रुपए है। दो व्यक्ति के लिए 16,455 रुपए और चार व्यक्तियों के लिए 29,175 रुपए है। कैटेगरी टू में एक व्यक्ति का शुल्क 14,775 रुपए, दो व्यक्तियों का 15,405 और चार व्यक्तियों का शुल्क 27,75 है। कैटेगरी थ्री में एक व्यक्ति का 13,725 रुपये लगेंगे।
पैकेज में आने-जाने, खाने-पीने, ठहरने, पंडित और पूजन सामग्री की सुविधाएं मिलेंगी, बीएसटीडीसी की वेबसाइट से ले सकते हैं जानकारी, पर्यटन निगम दे रहा है सुविधा
Pitru Paksha 2022:पटना, कार्यालय संवाददाता। अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और मुक्ति के लिए पुनपुन और गया में नौ सितंबर से पितृपक्ष मेला शुरू हो रहा है। बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने नौ सितम्बर से 25 सितम्बर तक छह तरह के टूर पैकेज की शुरुआत की है। इसके लिए श्रद्धालु ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं। इसकी पूरी जानकारी बीएसटीडीसी की वेबसाइट पर दी गई है।
गया से गया पैकेज : एक दिन के गया से गया के पैकेज में एक व्यक्ति से 12810 रुपए, दो व्यक्ति के लिए 13440 रुपए चार्ज किए जायेंगे।
गया से गया : यह एक रात और दो दिन वाला पैकेज है। इसमें कैटेगरी वन में एक व्यक्ति का शुल्क 19425 रुपए है।
गया-बोधगया-राजगीर-नालंदा-गया पैकेज : यह पैकेज एक रात और दो दिनों का है। पहले कैटेगरी के लिए एक व्यक्ति को 14700, दो व्यक्तियों को 16590 रुपए लगेंगे।
Sapna Choudhary2022: –सपना चौधरी अपने डांस के लिए बेहद मशहूर हैं
Mahindra Scorpio: नई Scorpio Classic की बाजार में जबरदस्त धूम, देखें खूबसूरत फोटो
अगर आपके पास भी मौजूद है यह नोट तो आप भी घर बैठे पा सकते है 5 लाख रूपए, देखे डिटेल