MPPEB : MP पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट-कट ऑफ पर बड़ी अपडेट

0
77
source of google

भोपाल MPPEB। मध्य प्रदेश में 6000 पदों पर MPPEB (MPSSB) पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा परिणाम  (MP Police constable exam result) की राह देख रहे उम्मीदवारों (candidate) के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। जल्द उनके रिजल्ट जारी किए जाएंगे। मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (जो अब मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (Madhya Pradesh Staff Selection Board) के नाम से जाना जा रहा है) MPPEB कुछ दिन में रिजल्ट अपने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर सकता है। बता दें कि इससे पहले एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है। वहीं उम्मीदवारों द्वारा दावे और आपत्ति के लिंक को भी डीएक्टिवेट कर दिया गया है। जिसके बाद जल्द ही रिजल्ट जारी होने की संभावना है।

MPPEB दरअसल उम्मीदवारों की आपत्तियों पर विचार किया जा रहा जिसके बाद फाइनल आंसर की तैयार की जाएगी और इसी के आधार पर रिजल्ट जारी किए जाएंगे। माना जा रहा है कि मार्च के पहले सप्ताह तक रिजल्ट जारी किए जा सकते हैं।इसके लिए परीक्षा 8-17 फरवरी को आयोजित की गई थी। MPPEB पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में 12 लाख अभ्यर्थियों द्वारा भाग लिया गया था। वही 100 अंकीय पेपर में नेगेटिव मार्किंग नहीं होने की वजह से अनुमान तो वैकेंसी से 5 गुना ज्यादा अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए चुना जा सकता है।

source of google

वही आजकल नॉर्मलाइजेशन पद्धति के तहत रिजल्ट तैयार करने तेज हो गया है। परीक्षा अलग अलग शिफ्ट में हुई। अलग अलग प्रश्न पत्र पर परीक्षा के कारण माना जा रहा है कि एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए भी रिजल्ट नॉर्मलाइजेशन पद्धति से तय किए जाएंगे। ऐसा प्रश्न पत्र के कठिन प्रश्न के स्तर को समानता लाने के लिए किया जाता है।

source of google

जानकारों की माने तो इस बार MPPEB पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में जनरल कैटेगरी की कट ऑफ लिस्ट 81 तक जा सकती है। नेगेटिव होने की वजह से कट ऑफ के और अधिक जाने की संभावना बताई जा रही है। जनरल कैटेगरी के महिला अभ्यर्थियों के लिए कटऑफ 75 की उम्मीद की जा रही है।

इसके अलावा ओबीसी पुरुष के लिए कटऑफ 76 और महिलाओं के लिए 68 से 70 के बीच रहने की आशंका है जबकि SC के लिए पुरुष 71 और 62 से 65 महिला अभ्यर्थियों के कट ऑफ हो सकते हैं। इसके अलावा एसटी के लिए पुरुष वर्ग के 65 और महिला वर्ग के 55 से 59 के बीच कटऑफ रहने की आशंका है।

source of google

ncome Tax Raid Shiv sena: आयकर विभाग ने शिवसेना के पार्षद के ठिकानों पर की छापेमारी

Madhya Pradesh News: बोरवेल में गिरा 4 साल का मासूम,15 घंटे चला रेस्क्यू

Father-Daguther: पुतिन की खूबसूरत बेटी, दुनिया से छिपाकर अपने परिवार को रखता है रूसी राष्ट्रपति

Google Pay Offer: गूगल पे दे रहा आप को 250 रुपए कमाने का मौका,जानिए कैसे ले इस ऑफर का फायदा ?

25 February 2022 Rashifal: आज इन 3 राशि वालों को मिलेगी सफलता,क्या आप की राशि है इसमें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here