ये है देश का सबसे बड़ा रेलवे flyover, 187 करोड़ की लागत से सीकर …
MP Railway flyover: यह भारत का सबसे लंबा रेलवे वायडक्ट कटनी ग्रेट सेपरेटर होगा। 2023-24 तक इसे बनाकर तैयार कर दिया जाएगा। इस परियोजना की कुल निर्माण कार्य लागत रुपये 1250 करोड़ है। इसके बनने से बीना-कटनी के रेलखण्ड में ट्रेन के परिचालन को गति मिलेगी। वहीं कटनी से बिलासपुर और सिंगरौली के लिए अतिरिक्त रेल लाइन का सीधे संपर्क जुड़ेगा। कटनी, नई कटनी, कटनी मुड़वारा जैसे अतिव्यस्त क्षेत्र से रेलखण्ड का बायपास होगा। माल यातायात में वृद्धि होने से फ्रेट ट्रेनों के समय मे बचत होगी साथ ही आवागमन में आसानी होगी।

कटनी : देशभर में एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए ट्रेन सबसे अच्छा साधन माना जाने लगा है। लोग अन्य साधनों की अपेक्षा ट्रेनों में सफर करना पसंद करते है। ऐसे में ट्रेनों का ट्रैफिक भी तेजी से बढ़ा है। ट्रेनों से होने वाली ट्रैफिक की समस्या से निपटने के लिए रेलवे अब ऐसे ओवरब्रिजों का निर्माण करने लगी है जो रेल लाइन की जगह फ्लाई ओवर से निकाला जाने जाए। ऐसे ही एक फ्लाईओवर का निर्माण मध्यप्रदेश के कटनी में किया जा रहा है जो प्रदेश का सबसे बड़ा flyover बताया जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार सात अप्रैल इसका लोकार्पण करेंगे।
देश का सबसे बड़ा flyover
रेलवे का दावा है कि यह flyover देश का सबसे बड़ा फ्लाईओवर है। यह फ्लाईओवर करीब 35 किमी ग्रेड सेपरेट बनाया जा रहा है। फ्लाईओवर बनने के बाद कटनी से गुजरने वाली मालगाडियों को कटनी रेलवे स्टेशन से होकर नहीं गुजरना पड़ेगा। मालगाड़ियो flyover से सीधे सिंगरौली से बीना निकल जाएंगी। खबरों के अनुसार फ्लाईओवर का 90 फीसदी निर्माण पूरा हो चुका है। केवल 10 फीसदी काम बाकी है। इस फ्लाईओवर की कुल लंबाई 34.9 किमी है। इस इस फ्लाईओवर में 8 रेल ओवर ब्रिज, 6 मेजर ब्रिज का भी निर्माण किया जा रहा है। फ्लाईओवर को बनाने के लिए उच्च गुणवत्ता वाले मैटेरियल और हैवी मशीनरी का उपयोग किया जा रहा है। माना जा रहा है

ग्रेड सेपरेटर बनने से मालगाड़ियों के परिचालन में होगी वृद्धि
कटनी में बनाए जा रहे ग्रेड सेपरेटर के बनने के बाद बीना-कटनी के रेलखण्ड में मालगाड़ियों के परिचालन में वृद्धि के साथ उनकी गति भी बढ़ेगी जिससे मालगाड़ियों के परिचालन समय में भी बचत होगी। साथ ही रेल आवागमन में आसानी और रेलवे के राजस्व में वृद्धि होगी। इसके अलावा फ्लाईओवर कटनी, नई कटनी, कटनी मुड़वारा जैसे अतिव्यस्त क्षेत्र से रेलखण्ड का बायपास होगा।
Kia Carens MPV भारत में हुई लॉन्च, किससे होगा मुकाबला, क्या है कीमत
इस शहर में मात्र 84 रुपए में मिल रहा है शानदार घर,, खरीदने के लिए टूट पड़े लोग!
Neem Benefits: नीम को लेकर भारत में हुआ बड़ा खुलासा, इस खतरनाक बीमारी में मिलेगी राहत
Nita ambani की फोन की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश,इस कंपनी का फ़ोन यूज़ करती है Nita ambani
सुकन्या समृद्धि योजना: मात्र 250 रूपए में खुलवाए बेटी के नाम यह खाता,मिलेगा अच्छा ब्याज
क्या आप जानते है Nita Ambani कितना महंगा पानी पीती है..? और कहा से आता है..आज जान लीजिये
Mukesh Ambani: जानिए सुबह से रात तक, मुकेश अंबानी अपने दिन के 24 घंटे कैसे बिताते हैं
Business idea: आप भी कर सकते हो 1 रुपए वाली पेप्सी बनाने का Business हो जाओगे माला-माल, जानिए कैसे