Saturday, June 10, 2023
Homeमध्यप्रदेशMP News: मध्यप्रदेश में राजनीति शुरू,बीजेपी के पूर्व विधायक के बेटे ने...

MP News: मध्यप्रदेश में राजनीति शुरू,बीजेपी के पूर्व विधायक के बेटे ने थामा कांग्रेस का हाथ

MP News:मध्यप्रदेश में सियासी दल बदल की राजनीति शुरू, पूर्व BJP विधायक के बेटे ने थामा कांग्रेस का दामन मध्य प्रदेश राज्य में जैसे जैसे विधानसभा चुनावों नजदीक आ रहे है यह पर बहुत ही गहरी राजनीती चल रही है। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने बीते महीने CM शिवराज के गढ़ सीहोर से चुनावी बिगुल बजा दिया तो वहीं अब 25 मार्च को गृह मंत्री अमित शाह कमलनाथ का गढ़ कहे जाने वाले छिंदवाड़ा से चुनावी बिगुल बजाने जा रहे है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चीफ कमलनाथ ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया के गढ़ में सेंध लगा दी है. बीजेपी के पूर्व विधायक के बेटे ने थामा कांग्रेस का हाथ, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को दल बदलने के लिए जिम्मेदार ठहराया।

MP News
photo by google


अशोक नगर में हो रही BJP कार्यकर्ताओं की उपेक्षा
MP News: राजधानी भोपाल में स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से रूबरू होते हुए यादवेंद्र सिंह यादव ने बताया की, “हमने अपने क्षेत्र में भाजपा को खड़ा करने के लिए कठिन परिश्रम किया है. मेरे परिवार में आज भी मैं, मेरी पत्नी और मेरी मां जिला पंचायत सदस्य हैं. लेकिन लगातार तीन वर्षो से अशोक नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं का तिरस्कार हो रहा है। जिसकी वजह केंद्रीय मंत्री सिंधिया है।

MP News: मध्यप्रदेश में राजनीति शुरू,बीजेपी के पूर्व विधायक के बेटे ने थामा कांग्रेस का हाथ

चरम सीमा पर पहुंचा भष्ट्राचार

photo by google

MP News: यादवेंद्र सिंह यादव ने बताया की अशोक नगर में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है. यहा पर दलित और आदिवासी लोगों की जमीनों पर कब्जा कर या फिर बलपूर्वक जमीन छीन ली जा रही है. अशोक नगर में डेढ़ से दो किलोमीटर की कॉलानियां काटी जा रही हैं.

मध्य प्रदेश के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए कांग्रेस में शामिल
MP News: भाजपा नेता यादवेंद्र सिंह ने बताया की वे मध्य प्रदेश के सुरक्षित और उज्जवल भविष्य के लिए कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं. इसी बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाथ ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है. अब जनता भाजपा सरकार से ऊब चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments