MP News: मध्य प्रदेश आईएएस तबादला सूची सामान्य प्रशासन विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई है। इस सूची में झाबुआ कलेक्टर के पद से हटाए गए सोमेश मिश्रा का नाम भी शामिल है।
मध्य प्रदेश भारतीय प्रशासनिक सेवा स्थानांतरण सूची
- श्री वीरेंद्र कुमार 2011- श्रम विभाग में उप सचिव।
- श्री धरणेन्द्र कुमार जैन 2012- लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में उप सचिव।
- श्री सोमेश मिश्रा 2013- तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग में उप सचिव।
MP News: उल्लेखनीय है कि श्री धरणेन्द्र कुमार जैन को हाल ही में राज्यपाल महोदय के उपसचिव के पद से हटाकर मंत्रालय बुलाया गया था। जबकि सोमेश मिश्रा को झाबुआ कलेक्टर से पद से हटाकर बुलाया गया था।
मध्य प्रदेश के धार जिले में धार में एक निर्माणाधीन इमारत की दीवार ढही। 3 लोगों की मृत्यु और एक व्यक्ति घायल है। दिलीप सिंह बिलवाल, SDOP ने बताया कि ये करीब 2:45 की घटना है, एक मकान का निर्माण हो रहा था तभी पास की दीवार निर्माणाधीन मकान पर गिर गई। 3 मजदूर की मृत्यु हुई है और एक मजदूर घायल है। उनका इलाज चल रहा है।
MP News: मप्र में चुनाव से पहले बड़ी पुलिस-प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी के चलते 5 अक्टूबर तक हटी राेक के बीच एक बार फिर मध्यप्रदेश में तबादले किए गए है। जिसके तहत 3 भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य में बदलाव किया गया है। वहीं माना जा रहा है कि अब 5 अक्टूबर से पहले-पहले आगामी चुनाव 2023 काे देखते हुए मध्यप्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी के तहत कई जिलों के एसपी और कलेक्टर बदले जाने के अलावा कई प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों का भी तबादला हाेने की संभावना है।
वहीं अभी जाे बदलाव किए गए हैं उसके तहत -मप्र में जारी तबादलों के क्रम में- राज्य शासन ने आज IAS अधिकारियों के तबादले की लिस्ट जारी की है। मप्र सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी तबादला आदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों के नाम हैं। यहां इनके नाम और नई पदस्थापना की सूची देखें।
MP News:मध्यप्रदेश सरकार ने आईएएस अफसरों का तबादला, पढ़िए पूरी खबर

MP News: भारतीय प्रशासनिक सेवा 2011 बैच के के वीरेंद्र कुमार जाे वर्तमान में उप सचिव (वर्तमान पदस्थापना) मध्यप्रदेश शासन से उन्हें अब मध्यप्रदेश शासन के श्रम विभाग (नवीन पदस्थापना) का उप सचिव बनाया गया है। मध्य प्रदेश में चूंकि 2023 में विधानसभा चुनाव होने है, ऐसे में इसे लेकर निर्वाचन आयोग नवंबर से तैयारियां शुरू कर सकता है।
MP News: जिसके कारण जैसे ही मतदाता सूची तैयार करने का कार्य प्रारंभ, हाेने के साथ ही कई तबादले प्रतिबंधित हो जाएंगे। फिर नामजोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए आवेदन लेने और फिर जनवरी 2023 में अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद ही सरकार कुछ तबादले कर सकेगी। लेकिन इस दाैरान मतदाता सूची के का कार्य प्रभावित हाेने से राेकने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के तबादले नहीं होंगे, ऐसे में इन पर प्रतिबंध रहेगा।
चूंकि इस दाैरान प्रशासनिक व पुलिस अफसराें के अलावा रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, बूथ लेवल आफिसर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले नहीं हो सकेंगे, ऐसे में राज्य सरकार ने पहले ही प्रशासनिक फेरबदल की तैयारियां कर लीं है। सूत्राें के अनुसार इस दाैरान करीब 12 से 18 कमिश्नर, कलेक्टर, आईजी, डीआईजी और एसपी काे बदला जा सकता हैं। इसके साथ ही अन्य विभागों में भी अधिकारी कर्मचारियों का तबादला किया जा सकता है।

MP News: प्रशासन में बदलाव करने के लिए सामान्य प्रशासन और गृह विभाग की प्रारंभिक तैयारियां पूरी हाेने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ सीएस इक़बाल सिंह बैंस और डीजीपी सुधीर सक्सेना की चर्चा हाेगी, जिसके पश्चात सूची जारी की जाएंगी। इसके अतिरिक्त चुनाव आयोग के निर्देशाें पर वर्षाेंं से एक ही स्थान पर जमे अफसरों और अगले चंद महीने में सेवानिवृत्त होने वाले अफसराें के स्थान पर नए अफसरों की पोस्टिंग हाेगी। इसके साथ ही इस दाैरान तीन साल से ऊपर समय से एक ही स्थान पर जमे चुनाव वाले जिलों के कुछ कलेक्टर और एसपी भी बदले जा सकते हैं।
तबादलों से रोक हटी, कुछ ऐसे समझें :-
MP News: प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के तबादलों पर लगी रोक हटा ली गई है। इसके तहत अब पीएम नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 5 अक्टूबर तक तबादले हो सकेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कैबिनेट बैठक में इसकी मंजूरी दे दी। राज्य सरकार अब अलग से तबादला नीति जारी करेगी। अभी कैबिनेट में सैद्धांतिक मंजूरी दी गई है। इसके तहत पूरी नियमावली अलग से जारी की जाएगी।