MP News: मध्यप्रदेश के इंदौर में आय से अधिक संपत्ति के मामले में देवास में पदस्थ खनिज अधिकारी मोहन सिंह खताड़िया आज सुबह इंदौर सहित 4 ठिकानों पर इंदौर लोकायुक्त ने सर्च कार्रवाई प्रारंभ की है। जिसमें आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में लोकायुक्त पुलिस को काफी बेनामी संपत्ति जानकारी सामने आई है सर्च कार्रवाई चल रही है।
MP News: आपको बता दें कि वर्तमान में देवास में खनिज अधिकारी के पद में पदस्थ मोहन सिंह खताड़िया इसके पूर्व धार जिले में पदस्थ थे इंदौर स्थित मकान में तीन स्थानों पर आज लोकायुक्त टीम ने छापा डाला है। साथ ही धार जिले के पीतमपुर में लोकायुक्त की टीम कार्रवाई कर रही है जिसमें बेनामी संपत्ति पता चला है।

MP News: लोकायुक्त पुलिस में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज होने के बाद इंदौर के तुलसी स्थित घर में एवं पीतमपुर में व्यवसायिक गिट्टी कंक्रीट रेडिमिक्स केसर प्लांट बेटे के नाम जमीन नगद कैश ज्वेलरी के दस्तावेज लोकायुक्त टीम को बरामद हुए हैं।
MP News: मध्यप्रदेश के इंदौर में आय से अधिक संपत्ति के मामले में खनिज अधिकारी के 4 ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा

MP News: आपको बता दें कि 1991 में सेकंड क्लास के अधिकारी के रूप में पदस्थ मोहन सिंह के पास आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगने के बाद लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई प्रारंभ कर दी है कार्रवाई के दौरान इंदौर धार उज्जैन में कई व्यवसाय जमीन घर की जानकारी सामने आ रही है।

लोकायुक्त टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। अभी तक क्या-क्या मिला है की जानकारी नहीं हो पाई है। लेकिन बेनामी संपत्ति उजागर हुई है।