MP Board 10th Result 2022 Toppers : एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट के टॉप- 10 में 95 छात्र, देखिए पूरी लिस्ट

MP Board 10th Result 2022 Toppers MP माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ,भोपाल आज MP Board कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए परिणाम आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर घोषित कर दिए हैं। परिणाम बोर
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई), भोपाल आज एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए परिणाम आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर घोषित कर दिए हैं। परिणाम बोर्ड के आधिकारिक मुख्यालय से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किए गए हैं।

इस साल कक्षा 10वीं में छतरपुर की नैंसी दुबे और सतना की सुचिता पांडे ने टॉप किया है। दोनों ने 496 नंबर हासिल किए हैं। इस साल कक्षा 10वीं में 59.54 प्रतिशत पास हुए हैं। आगे देखें टॅापर्स लिस्ट-

प्रथम स्थान –
- कुं नैन्सी दुबे- 496 अंक
- कुं सुचिता पाण्डे- 496 अंक
दूसरा स्थान-
- श्री आयुष मिश्रा- 495 अंक
- श्री पार्थ नारायण शर्मा- 495 अंक
तीसरा स्थान-
- कुं दिव्यांशी मिश्रा- 494 अंक
चौथा स्थान-
- कुं मेहर कुरैशी- 493 अंक
पांचवां स्थान-
- कुं. सई सुभावल्ली नाईक- 492 अंक
- कुं. कोमल कुशवाहा- 492 अंक
- श्री अमान मोहम्मद- 492 अंक

