Wednesday, September 27, 2023
Homeराष्‍ट्रीयMaruti की Ertiga MPV हो गई मँहगी,पढ़िए वर्तमान कीमत

Maruti की Ertiga MPV हो गई मँहगी,पढ़िए वर्तमान कीमत

नई दिल्ली-बीते कुछ वक्त में ज्यादातर कार कंपनियों ने अपने प्रॉडक्ट्स की कीमतें बढ़ाई हैं। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) भी इससे अलग नहीं हैं। मारुति ने भी हाल ही में अपने प्रॉडक्ट्स की कीमत बढ़ाई हैं। इस बीच कंपनी की बेहद पॉप्युलर MPV मारुति सुजुकी अर्टिगा (Maruti Suzuki Ertiga) की कीमत बढ़ा दी है। वर्तमान में यह कार MPV सेगमेंट की सबसे पॉप्युलर कारों में से एक है।


कंपनी ने अर्टिगा की कीमत 21,000 रुपये तक बढ़ा दी है। यानी अब अगर आप यह कार खरीदते हैं तो आपको 21,000 रुपये तक ज्यादा कीमत चुकानी होगी। इस कार का वेटिंग पीरियड भी काफी लंबा है।

मारुति अर्टिगा को भारत में LXi, VXi, ZXi और ZXi+ जैसे 4 ट्रिम लेवल के 7 वेरिएंट्स में पेश किया गया है। मारुति अर्टिगा एमपीवी में 1462 cc तक का इंजन लगा है, जो कि 103 बीएचपी तक की पावर जेनरेट करता है। पेट्रोल और सीएनजी ऑप्शन में पेश यह एमपीवी मैनुअल और ऑटोमैटिक, दोनों तरह के ट्रांसमिशन ऑप्शन में है।

Maruti Ertiga CNG VXI Manual वेरिएंट की माइलेज 26.08 km/kg तक की है। Maruti Ertiga VXI AT पेट्रोल वेरिएंट माइलेज 17.99 kmpl तक है। Maruti Ertiga ZXI Plus Manual Petrol वेरिएंट आपको 19.01 kmpl तक माइलेज देता है। वहीं Maruti Ertiga ZXI AT वेरिएंट का माइलेज 17.99 kmpl तक है।

यह भी पढ़िए-कम पैसे में अच्छा Business ,जो आपको बना देगा मालामाल, समझ लीजिए पूरा तरीका

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments