Maruti Suzuki Celerio : Maruti की इस कार ने माइलेज के मामले में Alto और Wagon R के छुड़ाए छक्के ज्यादा माइलेज के साथ 5.25 लाख कीमत। मारुति सुजुकी देश की सबसे कार कंपनी है। इसके पास कई किफायती मॉडल हैं, जो मिडिल क्लास लोगों को काफी पसंद आते हैं। इनमें Maruti Alto और Wagon R जैसी कारें शामिल हैं। लेकिन, इन दोनों से अलग कंपनी की एक और कार है, जिसकी कीमत कम है जबकि माइलेज बहुत धांसू है। यह Maruti Celerio है।
Maruti Suzuki मारुति सुजुकी Celerio का माइलेज Alto और Wagon R से भी ज्यादा है। वेरिएंट के हिसाब से मारुति सेलेरियो माइलेज 25.24 किलोमीटर से लेकर 35.6 किलोमीटर तक का माइलेज दे सकती है। 35.6 किलोमीटर का माइलेज सीएनजी पर मिलेगा Alto और Wagon R का माइलेज इससे कम है। तो आइये जानते है सेलेरियो का माइलेज,सभी वेरिएंट की कीमत इंजन और फीचर्स।

Maruti Celerio Features
Maruti Suzuki Celerio यह 5 सीटर कार है, जिसमें एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले वाला 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। कार में इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन, पैसिव कीलैस एंट्री, स्टीयरिंग व्हील माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और टर्न इंडिकेटर्स के साथ इलेक्ट्रिक ओआरवीएम मिलते हैं।
Maruti Celerio Engine
Maruti Suzuki इसमें 1.0-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 67 पीएस पावर और 89 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। सीएनजी पर यह 56.7पीएस/82एनएम आउटपुट देता है, जो रेगुलर पेट्रोल वर्जन से 8.5पीएस/7एनएम कम है। इंजन के साथ 5-speed manual (standard) और 5-speed AMT (optional) मिलता है।
Maruti Suzuki की धांसू माइलेज वाली कार Alto और Wagon R के छुड़ाए छक्के जानिए कीमत और इंजन

Maruti Celerio Mileage
— Petrol MT: 25.24 KMPL (VXI, LXI, ZXI)
— Petrol MT: 24.97 KMPL (ZXI Plus)
— Petrol AMT: 26.68 KMPL (VXi)
— Petrol AMT: 26 KMPL (ZXI, ZXI Plus)
— CNG: 35.6 kilometers per kilogram (VXI)
Maruti Celerio Price
मारुति सेलेरियो कार की कीमत 5.25 लाख रुपये से शुरू होकर 7 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। यह चार ट्रिम लेवल- LXi, VXi, ZXi and ZXi+ में आती है। सीएनजी का ऑप्शन इसके वीएक्सआई वेरिएंट में मिलता है।
Celerio LXi | ₹ 5.23 Lakh | 998 cc, Petrol, Manual, 25.2 kmpl, 66 bhp |
Celerio VXi | ₹ 5.73 Lakh | 998 cc, Petrol, Manual, 25.2 kmpl, 66 bhp |
Celerio ZXi | ₹ 5.94 Lakh | 998 cc, Petrol, Manual, 25.2 kmpl, 66 bhp |
Celerio VXi AMT | ₹ 6.23 Lakh | 998 cc, Petrol, Automatic (AMT), 26.6 kmpl, 66 bhp |
Celerio ZXi AMT | ₹ 6.44 Lakh | 998 cc, Petrol, Automatic (AMT), 26 kmpl, 66 bhp |
Celerio ZXi Plus | ₹ 6.50 Lakh | 998 cc, Petrol, Manual, 24.9 kmpl, 66 bhp |
Celerio VXi CNG | ₹ 6.68 Lakh | 998 cc, CNG, Manual, 35.6 km/kg, 56 bhp |
Celerio ZXi Plus AMT | ₹ 7.00 Lakh | 998 cc, Petrol, Automatic (AMT), 26 kmpl, 66 bhp |

Maruti Celerio Safety Features
Maruti Suzuki Celerio के सेफ्टी की बात करें तो इसमें Dual Front Airbags, ABS के साथ EBD, Hill-Hold Assist (केवल ऑटोमेटिक वेरिएंट में) और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर भी दिए गए हैं। बाजार में इसका मुकाबला Tata Tiago, Maruti Wagon R and Citroen C3 जैसी कारें से रहता है।