Maruti Car 2022: मारुति की नेक्सा डीलरशीप पर सभी प्रीमियम कार हैं। इस लिस्ट में न्यू ग्रैंड विटारा के साथ XL6, इग्निस, बलेनो, सियाज और एस-क्रॉस हैं।

कहने को ये 6 मॉडल हैं, लेकिन एक कार को लोगों ने देखना बंद कर दिया।
Maruti की नेक्सा डीलरशीप पर सभी प्रीमियम कार मिलती हैं। इस लिस्ट में न्यू ग्रैंड विटारा के साथ XL6, इग्निस, बलेनो, सियाज और एस-क्रॉस हैं। कहने को ये 6 मॉडल हैं, लेकिन एक कार को अब लोगों ने देखना बंद कर दिया है। जी हां, हम बात कर रहे हैं मारुति की लग्जरी SUV एस-क्रॉस की। इस SUV का बंद होना तो न्यू ग्रैंड विटारा की लॉन्चिंग के साथ ही तय हो गया था, लेकिन इसका हाल ऐसा होगा ये किसी ने नहीं सोचा था। दरअसल, जुलाई 2022 में एक भी एस-क्रॉस नहीं बिकी। कहने को अभी कंपनी ने इसकी सेल्स बंद नहीं की है। ये मॉडल कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी लिस्टेड है।
एस-क्रॉस को खा गई ग्रैंड विटारा
पिछले महीने यानी जुलाई में जब मारुति अपनी न्यू ग्रैंड विटारा को लॉन्च करने वाली थी, तब ये खबरें आई थीं कि ये एस-क्रॉस की जगह लेगी। यानी ग्रैंड विटारा की लॉन्चिंग के साथ लग्जरी कार एस-क्रॉस का सफर खत्म हो जाएगा। इस खबर का असर ऐसा हुआ कि लोगों ने एस-क्रॉस की तरफ से अपना ध्यान खींच लिया। इस वजह से जुलाई में इसकी एक भी यूनिट नहीं बिकी। कहने को जून में 697 एस-क्रॉस बिकी थीं।
Maruti नेक्सा आउटलेट की पहली कार थी एस-क्रॉस
मारुति एस-क्रॉस नेक्सा आउटलेट से बेची जाने वाली पहली कार थी। बाद में नेक्सा के पोर्टफोलिया को बढ़ाते हुए कंपनी ने इग्निस, बलेनो, सियाज और XL6 को लॉन्च किया। मारुति नेक्सा आउटलेट पर अपनी प्रीमियम कार बेचती है। अभी नेक्सा शोरूम पर XL6 सबसे महंगा मॉडल है। XL6 की शुरुआती कीमत 11.29 लाख से 14.55 लाख रुपए के बीच है। जबकि, एस-क्रॉस की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.95 लाख रुपए है।

जुलाई 2021 में एस-क्रॉस की 1972 यूनिट बिकी थीं। यानी जुलाई 2022 में इसकी ईयरली सेल्स घटकर शून्य हो गई। कहने को इस साल मार्च और अप्रैल में एस-क्रॉस का दबदबा था। मार्च 2022 में इसकी 2674 यूनिट और अप्रैल में 2922 यूनिट बिकी थीं। अब कंपनी के सामने बड़ा सवाल ये है कि अब तक इसका मॉडल बंद नहीं किया गया है। तो क्या लोग आने वाले महीनों में इसे खरीदेंगे या नहीं। एस-क्रॉस पर कंपनी इस महीने 42 हजार रुपए का बड़ा डिस्काउंट भी ऑफर कर रही है। इसमें 12 हजार का कैश डिस्काउंट, 25 हजार का एक्सचेंज ऑफर और 5000 का कॉर्पोरेट ऑफर शामिल है।
एस-क्रॉस के फीचर्स और कीमत
एस-क्रॉस के फीचर्स की बात करें तो मारुति की बेहद लग्जरी कार है। इसमें रेन सेंसिंग वाइपर, क्रूज कंट्रोल, LED प्रोजेक्टर हेडलैंप दिए हैं। इसमें 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। जो एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्ट फीचर्स के साथ आता है। इसमें 1.5-लीटर इंजन दिया है, जो 105ps की पावर और 138Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 5 स्पीड मैनुअल और 4 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। एस-क्रॉस ने यूरो NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार एडल्ट प्रोटेक्शन रेटिंग हासिल की हुई है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.95 रुपए से 12.92 लाख रुपए तक है।
ग्राफिक क्रेडिट: नरेंद्र जिझोतिया
Maruti Car 2022: मारुति की नेक्सा डीलरशीप पर सभी प्रीमियम कार हैं। इस लिस्ट में न्यू ग्रैंड विटारा के साथ XL6, इग्निस, बलेनो, सियाज और एस-क्रॉस हैं।
Hair Care 5 Tips for Oily Hair : मानसून में ऑयली हेयर का कैसे रखें ख्याल, जानें बेसिक टिप्स benefit
Skin Care Tips: आपके फेस के लिए है क्या नुकसान दायक , जानिए new