Wednesday, May 31, 2023
HomeऑटोमोबाइलMahindra XUV: महिंद्रा की XUV700, XUV300 और Thar अब हुई महंगी, अब...

Mahindra XUV: महिंद्रा की XUV700, XUV300 और Thar अब हुई महंगी, अब चुकानी होगी इतनी किस्ते, जानिए नयी कीमत

अब हुई महंगी, महिंद्रा ने भी अपनी SUV सेगमेंट की सभी कारों के दामों में इजाफा

Mahindra XUV: महिंद्रा की XUV700, XUV300 और Thar अब हुई महंगी, महिंद्रा ने भी अपनी SUV सेगमेंट की सभी कारों के दामों में इजाफा कर दिया है XUV700, XUV300 और थार के सभी मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए हैं मारुति, हुंडई, टाटा, होंडा और मर्सिडीज के बाद एक और बड़ी कार कंपनी ने अपने मॉडलों की कीमत में इजाफा कर दिया है ये बढ़े हुए दाम 14 अप्रैल 2022 से लागू हो गए हैं सभी कंपनियों की तरह ऑपरेशनल और इनपुट कॉस्ट बढ़ने के कारण महिंद्रा को कार के दाम बढ़ाने पड़े हैं आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि अब आपकी पसंदीदा महिंद्रा एसयूवी कार कितनी महंगी पड़ेगी।

महिंद्रा थार भी हुई महंगी

महिंद्रा की लोकप्रिय थार के पेट्रोल वेरिएंट के बेस मॉडल का एक्सशोरूम प्राइज अब 13.18 लाख रुपए से बढ़कर 13.53 लाख रुपए हो गया है कंपनी ने इस मॉडल पर 35 हजार रुपए का इजाफा किया है दूसरी तरफ डीजल वेरिएंट के बेस मॉडल की बात करें अब ये 13.38 लाख रुपए की बजाए 13.88 लाख रुपए में मिलेगा इस वेरिएंट पर 50 हजार रुपए बढ़ गए हैं जबकि डीजल वेरिएंट का टॉप मॉडल की कीमत 49 हजार रुपए बढ़कर 15.54 लाख रुपए हो गई है।

Mahindra XUV

Mahindra XUV300 भी हुई महंगी

एसयूवी सेगमेंट की XUV300 के पेट्रोल वेरिएंट के बेस मॉडल की कीमत 8.16 लाख रुपए से बढ़ाकर 8.41 लाख रुपए हो गई है जबकि पेट्रोल वेरिएंट के टॉप मॉडल की कीमत 12.85 लाख से बढ़कर 13.21 लाख रुपए हो गई है डीजल वेरिएंट की बात करें तो XUV300 के बेस मॉडल की एक्सशोरूम कीमत 30 हजार रुपए बढ़ाकर 9.60 लाख रुपए हो गई है जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत में 40 हजार रुपए बढ़ाकर 14.07 लाख रुपए कर दी है।

Mahundra XUV700 भी हुई महंगी

जनवरी में महिंद्रा ने अपनी प्रीमियम कार XUV700 के सभी वेरिएंट्स पर दाम बढ़ाए थे महिंद्रा ने XUV700 पेट्रोल वेरिएंट पर 22,449 रुपए से लेकर 71,225 रुपए का इजाफा किया है डीजल वेरिएंट की बात करें तो ये इजाफा 22,117 रुपए से लेकर 71,225 रुपए तक हुआ है। XUV700 के बेस मॉडल का प्राइज अब 12.95 लाख रुपए से बढ़कर 13.18 लाख रुपए हो गया है इस वेरिएंट पर 23 हजार रुपए कीमत बढ़ाई गई है जबकि टॉप मॉडल की बात करें तो वो अब पुराने एक्सशोरूम प्राइज 22.04 लाख रुपए की बजाए 22.75 लाख रुपए में मिलेगा।

पेड़ पर उगने लगा अंडा,आखिर ऐसा क्या है इस अंडे में खास, आइए जाने ?

कृषि यंत्र: किसानो को सब्सिडी पर मिल रहे है कृषि यंत्र, जल्दी करे अप्लाई

Finance Plan: मात्र 10 हजार में घर लॉए Hero Glamour, फाइनेंस प्लान जानिए

Tulsi Astro Remedie: तुलसी का ये टोटका पूरी करेगा हर मन्नत घर की अनबन से लेकर जेब की तंगी होगी दूर

How to Sell 100₹ Notes 2022- अगर ये पुराना नोट आपके पास है तो, मिलेगा 5 लाख रुपये

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments