Mahindra SUV 2022: महिंद्रा ने अपनी XUV300 का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर ली है।

कंपनी ने इसका ऑफिशियल टीजर जारी कर दिया है। टीजर के मुताबिक, इसमें कोई खास कॉस्मेटिक बदलाव नहीं हुए हैं।
Mahindra ने अपनी XUV300 का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। कंपनी ने इसका ऑफिशियल टीजर जारी कर दिया है। हालांकि, इस कॉम्पैक्ट SUV के टीजर के मुताबिक, इसमें कोई खास कॉस्मेटिक बदलाव नहीं हुए हैं। इसमें महिंद्रा का नया ट्विन पिक्स लोगो दिया गया है। जिसे फ्रंट ग्रिल, अलॉय व्हील और टेलगेट पर देखा जा सकता है। XUV300 फेसलिफ्ट का डिजाइन मौजूद मौडल की तरह ही है। इसमें कुछ नए कलर ऑप्शन जोड़े गए हैं। बीते दिनों इसके टेस्टिंग मॉडल को स्पॉट किया गया था, जिसमें डुअल टोन कलर देखा गया था। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला हुंडई वेन्यू, टाटा पंच और मारुति ब्रेजा से हो सकता है।
2022 XUV300 फेसलिफ्ट के फीचर्स
Mahindra SUV 2022: XUV300 में क्रोम एक्सेंट के साथ स्पोर्टी फ्रंट ग्रिल, LED DRLs, कॉम्पैक्ट फॉग लैंप हाउसिंग, मैटेलिक फिनिश में फ्रंट और रियर स्किड प्लेट, स्पोर्टी 17-इंच डायमंड कट अलॉय वील, ब्लैक बॉडी क्लैडिंग, डोर साइड मोल्डिंग, डुअल-टोन रियर व्यू मिरर, बॉडी-कलर्ड डोर हैंडल, फंक्शनल रूफ रेल और शार्प टेल लैंप शामिल हैं। इन भी फीचर्स को फेसलिफ्ट मॉडल में जारी रखा जाएगा।

>> कंपनी फेसलिफ्ट मॉडल में कुछ नए फीचर्स को इसमें जोड़ा जा सकता है। मौजूदा मॉडल में इलेक्ट्रिक सनरूफ, सेगमेंट-फर्स्ट फ्रंट पार्किंग सेंसर और ब्लूसेन्स प्लस जैसे ई-सिम बेस्ड कनेक्टिविटी प्लेटफॉर्म शामिल हैं। इंटीरियर में इसकी अपहोल्स्ट्री को अपडेटेड किया जा सकता है। SUV के डैशबोर्ड में भी कुछ चेंजेस दिखने को मिल सकते हैं।
2022 XUV300 फेसलिफ्ट का इंजन
Mahindra SUV 2022: XUV300 के मौजूदा मॉडल में 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 5,000 rpm पर अधिकतम 108PS की पावर और 2,000-3,500 rpm पर 200Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा एक 1.5-लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन भी है, जो 115PS की पावर और 300 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। दोनों इंजनों के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, XUV300 फेसलिफ्ट को अपडेटेड T-GDI पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह 130PS की पावर और 230Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा डीजल इंजन पहले की तरह होने की उम्मीद है।
Mahindra SUV 2022: महिंद्रा ने अपनी XUV300 का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर ली है।
Kidney Stones :– पथरी को गलाकर दूर करने के लिए इन चीजों का रोजाना करें सेवन क्या पूरी डिटेल