Mahindra Car: भारी डिस्काउंट के बाद भी 7 महीने से एक भी यूनिट नहीं बिकी इस कार की क्या रही वजह महिंद्रा के लिए अगस्त 2022 बेहद शानदार रहा। कंपनी को 88% की ईयरली और 6% की मंथली ग्रोथ मिली। इस ग्रोथ से ये साफ है कि लोगों को महिंद्रा की SUVs पसंद आ रही हैं। पिछले महीने बोलेरो महिंद्रा की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी रही। इसके अलावा स्कॉर्पियो, XUV700, XUV300 और थार भी लोगों की पसंद रहीं।
Mahindra Car हालांकि, इसे बीच एक SUV ऐसी भी है जिसकी एक भी यूनिट नहीं बिकी। यानी इसकी सेल्स जीरो रही। इतना ही नहीं, पिछले 5 महीने से इस कार की सेल्स जीरो है। हम बात कर रहे हैं महिंद्रा KUV100 है। कंपनी ने इस मॉडल को अब तक बंद नहीं किया है। ये कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्टेड है।
एक साल में मात्र 47 यूनिट ही बिकी है
Mahindra Car आपकी जानकारी के लिए बता दे की महिंद्रा की KUV100 के सेल्स पिछले 12 महीने (सितंबर से अगस्त) में इसकी मात्र 47 ही यूनिट बिकीं है। और वो भी 42 यूनिट सितंबर 2021 में बिकी थीं। इसके बाद अक्टूबर 2021 में एक, जनवरी 2022 में एक, फरवरी 2022 में एक और मार्च 2022 में 2 यूनिट बिकी थीं।
इसके अलावा बचे हुए महीनों में इसकी सेल्स जीरो रही। यानी पिछले 12 महीने में से 7 महीने ऐसे रहे जिसमें लोगों ने एक भी KUV100 नहीं खरीदी। बता दें कि KUV100 का नया मॉडल KUV100 NXT है।
Mahindra Car: इतने बड़े डिस्काउंट के बाद क्यों नहीं बिक रही महिंद्रा की ये Car ,जानिए क्या है वजह

दिया जा रहा है भारी डिस्काउंट
Mahindra Car महिंद्रा की तरफ से KUV100 पर बड़ा डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। कंपनी इसके अलग-अलग वैरिएंट पर 72,750 रुपए तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसमें कैश डिस्काउंट, एक्सेसरीज, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। इस SUV के K2 वैरिएंट पर 52,750 रुपए, K4+ वैरिएंट पर 58,750 रुपए, K6 और K8 वैरिऐएंट पर 72,750 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
Mahindra Car वही बात कर तो महिंद्रा KUV100 NXT को चार वैरिएंट में खरीदा जा सकता है। इसके K2+ 6 Str NXT BS6 वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 6.02 लाख रुपए, K4+ 6 Str NXT BS6 वैरिएंट की कीमत 6.50 लाख रुपए, K6+ 6 Str NXT BS6 वैरिएंट की कीमत 7.33 लाख रुपए और K8 6 Str NXT BS6 वैरिएंट की कीमत 7.68 लाख रुपए है। इसे कुल 8 कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। इसमें 6 सिंगल और 2 डुअल टोन कलर शामिल हैं।
महिंद्रा KUV100 की ये है खासियत
Mahindra Car इस SUV में 1.2-लीटर BS6 पेट्रोल इंजन दिया है, जो 5500rpm पर 82bhp और 3500rpm पर 115Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। इसमें 35-लीटर फ्यूल टैंक मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह लगभग 18 किमी/लीटर का माइलेज देती है।

इसमें LED DRLs के साथ डुअल-चेंबर हेडलैंप, इंटीग्रेटेड टर्न सिग्नल इंडिकेटर्स के साथ बॉडी-कलर्ड ORVMs, बॉडी-कलर्ड बंपर, क्रोम एक्सेंट के साथ फॉग लैंप, 15-इंच अलॉय व्हील, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, टिल्ट फंक्शन के साथ इलेक्ट्रॉनिक स्टीयरिंग व्हील, ड्राइवर-सीट हाइट एडजस्टर, कूल्ड ग्लोव बॉक्स, सनग्लास होल्डर, ट्विन-पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फॉलो-मी-होम हेडलैंप, रिमोट कीलेस एंट्री, पुडल लैंप, इलेक्ट्रिकली-फोल्डेबल ORVM दिए गए है। सेफ्टी के लिए इसमें डुअल एयरबैग, EBD के साथ ABS, स्पीड-सेंसिंग ऑटो डोर लॉक, ऑटोमैटिक हैजर्ड लैंप, एंटी-थेफ्ट अलार्म जैसे फीचर्स दिए गए है।