Thursday, September 21, 2023
Homeधर्मचांदी के एक टुकड़े से पलट जाएगी किस्मत, होंगी पैसों की भरमार

चांदी के एक टुकड़े से पलट जाएगी किस्मत, होंगी पैसों की भरमार

नई दिल्‍ली: रत्नों की तरह ही धातुएं भी शुभ और अशुभ असर प्रदान करती हैं। इन्हें पहनने पर या फिर इनसे संबंधित उपाय करते ही बहुत ही जल्द प्रभाव दिखने लगता है। लाल किताब में भी सोने चांदी और तांबे, पीतल और लोहा जैसी धातु से जुड़े हुए उपाय और टोटके बताए गए हैं। इन चांदी के चौकोर टुकड़ों से जुड़े कुछ उपाय भी शामिल होते हैं। इन उपायों को बहुत ही कारगर माना जाता है।

जेब या फिर तिजोरी में रख लेना चाहिए चांदी का टुकड़ा

लाल किताब (lal kitab ke upay) में चांदी का चौकोर टुकड़ा जेल में या फिर घर की तिजोरी में रखने के लिए कहा गया है। यह उपाय बहुत ही कारगर माना जाता है। इससे घर की आवक में वृद्धि होती है और नौकरी व्यापार में जमकर तरक्की होने लगती है।

1. चांदी का चौकोर टुकड़ा जेब में रखने पर गर्म भाव के दोष खत्म हो जाते हैं और व्यक्ति को अपने कर्मों के शुभ फल प्राप्त होने लगते हैं।

. चांदी का संबंध शुक्र ग्रह से बताया जाता है और शुक्र सभी भौतिक सुख, रोमांस और समृद्धि का कारक बताया जाता है। इसीलिए चांदी का टुकड़ा रखते ही शुक्र ग्रह शुभ फल प्रदान करने लगता है। साथ ही व्यक्ति के जीवन में सुख सुविधाएं और पैसे में वृद्धि होने लगती है।

3. चांदी का चौकोर टुकड़ा रखने पर कुंडली में चंद्रमा भी मजबूत होने लगता है। इससे मानसिक शक्ति भी मजबूत होने लगती है और व्यक्ति सही समय पर सही निर्णय लेने में सक्षम हो पाता है।

4. चांदी धन संपत्ति में वृद्धि करती है। इससे कारोबार में आने वाली सभी बाधाएं भी खत्म हो जाती है। नौकरी पेशा लोगों को भी चांदी का चौकोर टुकड़ा जेब में रखने पर तेजी से तरक्की प्राप्त होने लगती है।

5. तिजोरी में चांदी का चौकोर टुकड़ा रखने पर मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही घर में धन की आवक में वृद्धि होने लगती है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments