Lifestyle: उल्टा सीधा खानपान और गलत लाइफ स्टाइल आपको मोटापे का शिकार बना सकती है। अगर पेट की चर्बी बढ़ जाते तो उसे घटाना तो और भी मुश्किल होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि आप जितना अधिक आप खाते हैं, उतनी ही तेजी से आपका बैली फैट बढ़ता है, अगर खाने के बाद उतनी मेहनत कर ली जाए तो पेट में चर्बी और मोटापा नहीं बढ़ सकता, लेकिन खाने के बाद आप मेहनत नहीं करते तो आपको यह समस्या हो सकती है।
Lifestyle: पेट की चर्बी से परेशान ज्यादातर लोग परेशान हैं। वह उसे कम करने के लिए तरह-तरह की चीजों का सेवन करते हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में रिजल्ट नहीं मिल पाता। ऐसे में अगर आप भी पेट की चर्बी और वजन कम करने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। आप सेब का सिरके की मदद से बेली फैट कम कर सकते हैं।

क्या है सेब का सिरका
Lifestyle: सेब का सिरका को अंग्रेजील में एप्पल साइडर विनेगर भी कहा जाता है। इसे सेब से बनाया जाता है। सेब में कई ऐसे गुण होते हैं, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं, सेब के सिरके में ज्यादा मात्रा में विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, आप इसे सलाद के रुप में या किसी ड्रिंक में मिलाकर भी पी सकते हैं।
डाइट एक्सपर्ट्स डॉक्टर रंजना सिंह बताती हैं कि जब सेब सिरका का सेवन किया जाता है तो यह शरीर से एक्स्ट्रा फैट को गलाकर कम करने का काम करता है। दरअसल, सेब के सिरका में मौजूद एसिटिक एसिड भूख को शांत करता है। लिहाजा आपके दिमाग को पेट के फुल होने का संकेत मिलता है। इस तरह आप ज्यादा खाने से भी बचते हैं।

कैसे वनज घटाता है Apple Cider Vinegar
Lifestyle: वेनेगर शुगर कम करता है. हमारे शरीर में फैट स्टोर करने का काम इंसुलिन हार्मोन करता है और Apple Cider Vinegar इंसुलिन को टैप करने में हेल्प करता है. जिससे आपको वेट कम करने में मदद मिलती है।
Lifestyle: वजन घटाने के लिए ऐसे करें Apple Cider Vinegar का सेवन
- सबसे पहले 2 चम्मच एप्पल साइडजर विनेगर लें।
- फिर उसमें आधा नींबू का रस, 1 चम्मच शहद लें।
- अब आधा सेंधा नमक को अच्छे से मिलाएं।
- इन सभी को एक गिलास पानी में डालकर पीएं।
- इसे रात को खाना खाने से पहले भी पिया जा सकता है।
- सुबह खाली पेट भी इसका सेवन फायदेमंद है।