lifestyle:नारियल का तेल सोने से पहले त्वचा पर लगाने से होते ये अधबुध 5 फायदे जानिए क्या क्या है फायदे ? नारियल का तेल शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा ये बालों और त्वचा के लिए भी उपयोगी होता है। कई लोग नारियल के तेल को नियमित चेहरे पर लगाते हैं। इससे स्किन को काफी फायदा पहुंचता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोज चेहरे पर सोने से पहले नारियल तेल लगाने से चेहरे की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। नारियल तेल को अगर चेहरे पर कम मात्रा में लगाया जाए, तो यह हर स्किन टाइप के लिए अच्छा होता है।
स्किन मॉइस्चरज होती है
lifestyle:नारियल का तेल स्किन को मॉइस्चरज करता है। जिन लोगों को ड्राई स्किन की समस्या होती है, उनके लिए रात में सोने से पहले चेहरे पर नारियल का तेल लगाना बहुत फायदेमंद हो सकता है। रोज सोने से पहले चेहरे पर नारियल के तेल से मसाज करें। तेल को रातभर के लिए स्किन पर लगा रहने दें। इस से स्किन के सेल्स रिपेयर होने के साथ स्किन मॉइस्चरज भी होगी।

दाग धब्बे होते हैं दूर
lifestyle:सोने से पहले चेहरे पर नारियल तेल लगाने से स्किन पर मौजूद दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं। कई बार चेहरे पर कई जिद्दी निशान होते हैं, जो कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल के बाद भी नहीं निकलते हैं। ऐसे में चेहरे पर नियमित नारियल तेल से मसाज करने से स्किन से दाग-धब्बे दूर करने में मदद मिलती हैं।
lifestyle:चेहरे पर रात को सोते समय नारियल तेल लगाने से स्किन पर ग्लो आता है। नारियल तेल में भरपूर मात्रा में विटामिन ई पाया जाता है, जो स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। चेहरे पर नारियल तेल लगाने के लिए हाथ में कुछ बूंदे नारियल तेल की लें। अब उंगलियों की सहायता से चेहरे पर सर्कुलर मोशन में मसाज करें। ऐसा नियमित करने से स्किन में ग्लो आता है।
lifestyle:नारियल का तेल सोने से पहले त्वचा पर लगाने से होते है ये 5 फायदे

झुर्रियों की समस्या होती है दूर
lifestyle:नारियल के तेल में एंटी-एजिंग गुण पाए जाते हैं। इसके नियमित इस्तेमाल से झुर्रियों को कम करने में मदद मिलती हैं। अगर आपके चेहरे पर काफी झुर्रियां हैं, तो चेहरे पर नियमित नारियल तेल लगाएं। रात को इसको लगाने से झुर्रियां कम करने में मदद मिलती है।
एक्ने को दूर करने में मदद करता है
lifestyle:नारियल तेल रात को चेहरे पर नियमित लगाने से एक्ने की समस्या दूर होती है। नारियल तेल में एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं जो एक्ने की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं। चेहरे से एक्ने कम करने के लिए रात को चेहरे पर नारियल तेल अवश्य लगाएं। वैसे तो नारियल तेल चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन कई बार नारियल का तेल गर्म होने के कारण चेहरे पर इसको लगाने से एलर्जी भी हो सकती है। इसलिए नारियल तेल को लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।