Joint Pain : आज हम आपके लिए कुछ घरेलू नुस्खों को लेकर आए हैं, जिससे आपको जोड़ो के दर्द की परेशानी से राहत मिल सके।
Joint Pain : आज-कल जोड़ो में दर्द होना बहुत ही आम-सी परेशानी बनता जा रहा है। ये अक्सर तब ज्यादा दिखने को मिलती है, जब मौसम में बदलाव होता है।
जोड़ो का दर्द एक ऐसी परेशानी है, जो आती तो बहुत आराम से, लेकिन जाने का नाम ही नहीं लेती। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ घरेलू नुस्खों को लेकर आए हैं, जिससे आपको इस परेशानी से राहत मिल सके।
जोड़ो के दर्द को कम करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय
- सेब का सिरका बेहद फायदेमंद
जोड़ो के दर्द को कम करने के लिए सेब का सिरका एक बेहतर ऑप्शन होता है। इसमें भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम और कैल्शियम मौजूद होता है, जो जोड़ो के दर्द के साथ सूजन को भी कम करता है।
इसके लिए आपको जैतून के तेल में बराबर मात्रा में सेब का सिरका मिलाकर मसाज करनी है। अगर आप ऐसा नियमित करेंगे तो आपको जोड़ो के दर्द से राहत मिलेगी।

- सेंधा नमक की सिकाई भी असरदार
Joint Pain :जोड़ो के दर्द में सिकाई बहुत ही ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है। इसके लिए आप सेंधा नमक की सिकाई कर सकते हैं, इसमें भरपूर मात्रा में मैग्नेशियम होता है, जो आपको इस परेशानी से राहत देता है।
इसलिए दर्द वाले हिस्से पर गुनगुने पानी में सेंधा नमक मिलाकर सिकाई करें, ऐसा करने से आपको राहत जरूर मिलेगी।
- गुनगुने तेल की मसाज भी बेहद असरदार
Joint Pain :जोड़ो के दर्द को कम करने के लिए आप गुनगुने तेल से मसाज करें। इसके लिए आप लहसून का तेल, अदरक का तेल, अरंडी का तेल, सरसों का तेल या फिर कोई अन्य मसाज ऑयल भी ले सकते हैं, जो आपको इस परेशानी में निजात दिलाने में मदद करता है।
Joint Pain :जोड़ो का दर्द से है परेशान तो आज ही करें ये घरेलू नुस्खे हैं ,जानिए कैसे

- सिकाई से मिलेगी मदद
Joint Pain :जोड़ो के दर्द को कम करने के लिए सिकाई सबसे आरामदायक और बेहतर ऑप्शन होता है। इसके मासपेशियों की अकड़न या अचानक उठने वाले दर्द में तुरंत राहत मिलती है।
इसके लिए आप हीट थेरेपी यानी गर्म पानी की सिकाई कर सकते हैं, जो दर्द से राहत दिलाने में असरदार होता है।