IPL 2023 में इन 4 प्लेयर को मिलेगी कप्तान से अधिक सैलरी,एक प्लेयर ने तोड़ डाला रिकॉर्ड, इस साल आईपीएल में कई महंगे खिलाड़ी खेलते हुए नजर आने वाले है। जिनकी कीमत अपने कप्तान से भी ज्यादा है,जाने डिटे
शिखर धवन की सैलरी खिलाड़ियों से भी कम

IPL 2023: इस साल पंजाब किंग्स की कप्तानी शिखर धवन करते हुए नजर आने वाले हैं। वह पहली बार पंजाब किंग्स की कप्तानी संभालते हुए नजर आएंगे। उन्हें पिछले पंजाब की टीम ने मेगा ऑक्शन में 8.5 करोड़ रुपये में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया था। अब इस साल मयंक अग्रवाल को रिलीज करने के बाद उन्हें टीम का कप्तान बनाया गया। इस साल उनकी सैलरी 8.5 करोड़ रूपये ही रहेगी।
वहीं टीम में उनके कई खिलाड़ी शामिल हैं, जिनकी सैलरी शिखर धवन से भी ज्यादा है। इनमें सबसे चौंकाने वाला नाम अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी शाहरूख खान का नाम है, जिनकी सैलरी 9.5 करोड़ रुपये है। उन्हें टीम ने मेगा ऑक्शन में खरीदा था।
IPL 2023: इस साल आईपीएल में 4 खिलाड़ी को मिलेगी कप्तान से अधिक सैलरी,जाने डिटेल

Ipl का इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी भी शामिल
IPL 2023: इस बार पंजाब किंग्स की ओर से आईपीएल के इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी भी खेलता नजर आएगा। जोकि सैम करन हैं। जिन्हें पंजाब की टीम 18.5 करोड़ रुपये में अपने टीम में शामिल की है। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। वह दूसरी बार पंजाब की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे,उनके अलावा कगिसो रबाडा भी खेलते हुए नजर आएंगे।
जिन्हें पंजाब किंग्स की टीम ने 9.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। वहीं लियाम लिविंगस्टेन की बात की जाए तो वे भी शिखर धवन से ज्यादा पैसे ले रहे हैं। टीम ने मिनी ऑक्शन के दौरान लियाम लिविंगस्टेन को 11.50 करोड़ रुपये में खरीदा था!