Horoscope 24 July 2022 rashifal : ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 24 जुलाई को रविवार है। रविवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा।

Horoscope Today 24 July 2022 Aaj Ka Rashifal : ज्योतिषाचार्य पंडित नरेन्द्र उपाध्याय
ग्रहों की स्थिति-मेष राशि में मंगल और राहु हैं। वृषभ राशि में चंद्रमा हैं। शुक्र मिथुन राशि में हैं। सूर्य और बुध कर्क राशि में हैं। केतु तुला राशि में हैं। शनि मकर राशि में वक्री हैं। गुरु मीन राशि में स्वग्रही होकर चल रहे हैं।
राशिफल-
मेष-आय में बढ़ोत्तरी होगी। अपना और जीवनसाथी का स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार करीब-करीब ठीक चलेगा। मां काली की अराधना करते रहें।
वृषभ-सितारों की तरह चमकते दिखाई पड़ेंगे। आकर्षण के केंद्र बनेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग रहेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। सफेद वस्तु पास रखें।
मिथुन-अनायास चिंता सताएगी। अज्ञात भय सताएगा। किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है लेकिन मन परेशान रहेगा। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार आपका अच्छा चलता रहेगा। मां काली की अराधना करते रहें।
कर्क-आर्थिक सम्पन्नता की ओर बढ़ेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम और संतान अभी भी मध्यम चल रहा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से कुछ शुभ संकेत दिख रहा है। मां काली की अराधना करते रहें।
सिंह-व्यापारिक सुधार का समय है। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। पिता का साथ रहेगा। राजनीतिक लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और व्यापार पहले से थोड़ा सुधार की ओर है। अच्छी स्थ्िाति कही जाएगी। सफेद वस्तु का काली मंदिर में दान करें।
गुरु के वक्री होने से मचेगी हलचल, सभी 12 राशियां हो जाएं बदलाव के लिए तैयार, जान लें अपनी राशि का हाल
कन्या-स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से मध्यम समय है। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। जो बाधाएं हैं वो दूर हो रही हैं धीरे-धीरे। हरी वस्तु पास रखें।
तुला-परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और संतान की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है लेकिन व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। शनिदेव की अराधना करते रहें।
वृश्चिक-जीवनसाथी के साथ चली आ रही परेशानी दूर होगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। जीवन उमंगों-तरंगों से भरा रहेगा। व्यापारिक लाभ भी है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। पीली वस्तु पास रखें।
धनु-किसी महिला के सहयोग से व्यापारिक दृष्टिकोण से जीवन आगे बढ़ेगा। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।
मकर-विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। भावुकता वश तू-तू, मैं-मैं की आशंका है। प्रेम में थोड़ी समस्या आ सकती है। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। किसी तरह की कोई समस्या नहीं है। शुभ समय कहा जाएगा। प्रेम में कलह दिख रहा है। मां काली की अराधना करते
कुंभ-भौतिक सुख-संपदा बढ़ेगी। समृद्धि बढ़ेगी। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। हरी वस्तु पास रखें।
मीन-व्यापार का विस्तार संभव है। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान की अच्छी स्थिति है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। मां काली की अराधना करते रहें।
Vastu Tips : घर में इस तरह के है पौधे तो,हटा दो तुरंत वरना हो सकती है ये बड़ी परेशानी
हौंडा कंपनी अगस्त में लांच कर सकता है Forza 150 स्कूटर, लुक और फीचर्स देख हो जाओगे दीवाने
Indian Railway: इंडियन रेलवे के नौ स्टेशनो पर 1 अगस्त से प्राइवेट कर्मचारीयो की होगी तैनाती