Home Remedies For Mosquitoes: मच्छर से हैं परेशान? ये हैं उन्हें दूर भगाने के कारगर घरेलू उपाय

गर्मी और बरसात के मौसम में मच्छरों की तादात कभी बढ़ी होती है, बाजार में मच्छर भगाने के लिए कई तरह के केमिकल और स्प्रे आते हैं, मगर ये स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक होते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से मच्छर रफूचक्कर हो जाएंगे और आपकी हेल्थ को भी कोई बुरा असर नहीं होगा। सबसे जरूरी तो ये है कि अगर आपके घर में मच्छर हैं तो घर में मच्छरदानी लगाकर ही सोएं, ये सबसे बेहतरीन तरीका होता है खुद को मच्छरों और उनसे पैदा होने वाली बीमारियों से बचाने के लिए। आइए जानते हैं मच्छरों को भगाने के लिए कुछ घरेलू उपाय।
1- कमरे में कपूर जलाकर 10 मिनट के लिए सभी खिड़की और दरवाजे बंद कर दें, मच्छर भाग जाएंगे।
यह भी पढ़े- खिचड़ी के बिना क्यों अधूरा माना जाता है मकर संक्रान्ति का त्योहार,जान लीजिये महत्व
2- लैवेंडर की खुश्बू से भी मच्छर भागते हैं, इसलिए कमरे में लैवेंडर के तेल को फ्रेशनर के रूप में छिड़के और मच्छरों से छुटकारा पाएं।
3- लहसुन की तेज गंध से मच्छर दूर रहते हैं, इसके लिए लहसुन का रस शरीर पर लगाएं तो मच्छर आपको नहीं काटेंगे।
4- सरसों के तेल में अजवाइन का पाउडर मिलाएं और इसे गत्ते के टुकड़ों को भिगोकर कमरे में ऊंचाई पर रख दें। मच्छर दूर रहेंगे।
5- नींबू में नीलगिरी का तेल मिलाकर हाथों और पैरों पर लगाने से मच्छर नहीं काटते हैं।
6- पुदीने के पत्तों के रस का शरीर पर लगाने से मच्छर नहीं काटते हैं।
BSNL के सस्ते प्लान ग्राहकों के बीच मचा रहे धमाल, 100 रुपये से कम में मिल रही सुविधाएं
7- नीम का तेल भी हाथ-पैरों में लगाने से मच्छर नहीं काटते हैं। इसे आप नारियल के तेल में मिलाकर उसका दीया भी जला सकते हैं।
8- तुलसी का रस हाथ-मुंह पर लगाने से मच्छर नहीं काटते हैं। घर में तुलसी का पौधा लगाने से भी मच्छर दूर रहते हैं।
9- सोते समय लहसुन चबाकर सोने से मच्छर नहीं काटते हैं साथ ही लहसुन से खून का संचार भी ठीक तरीके से होता है।
10-नारियल के तेल में लौंग का तेल मिलाकर शरीर पर लगाएं, इससे भी मच्छर नहीं काटते हैं।