Healthy Foods : आपको जवां बनाए रखेंगी ये 10 चीजें, आज से ही खाना …
स्वस्थ भोजन शरीर और दिमाग दोनों के लिए बहुत फायदेमंद है। जब हम अच्छा खाते हैं, तो हम अच्छा महसूस करते हैं। और जब हम अच्छा महसूस करते हैं, तो हम ज्यादा खुश रहते हैं। इस तरह यह चक्र आपके रिश्तों और संपूर्ण जीवन को सामान्य रूप से प्रभावित करता है। इसलिए समझदारी इसी में है, कि आप स्वस्थ चीजें खाएं। अब तो स्वस्थ भोजन करना पहले से ज्यादा आसान हो गया है। सुपरमार्केट भी अब हेल्दी फूड आइटम्स आसानी से मिल जाते हैं।

विशेषज्ञ कहते हैं कि धरती पर कई तरह के स्वस्थ भोजन हैं, जो आपको लंबी उम्र के साथ स्वस्थ जीवन देते हैं। तो आइए जानते हैं ऐसे 8 स्वस्थ खाद्य पदार्थों के बारे में, जो पौष्टिक होने के साथ खाने में स्वादिष्ट और मजेदार भी हैं।
इसे फलों की दुनिया का मर्माइट कहा जाता है। सप्ताह में एक या दो एवोकाडो खाने से आपको हेल्दी मोनोसैचुरेटेड फैट, पोटेशियम, फोलेट्र विटसमिन के, सी, बी-5, बी-6 और विटामिन ई मिलेगा। पौष्टिकता से भरपूर होने के नाते इसका काम कोलेस्ट्रॉल और ट्राईग्लिसराइड लेवल को कम करना है। इसके अलावा यह न केवल आपकी आंखों की रोशनी बढ़ाता है, बल्कि गठिया के लक्षणों से राहत देने और कैंसर की रोकथाम के लिए भी स्वस्थवर्धक माना गया है।
दाल भारतीय व्यंजनों का मुख्य हिस्सा है। दालों में भी मसूर की दाल को स्वस्थ भोजन में से एक माना गया है। मसूर में फाइबर, प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा होने के चलते यह हार्ट , वजन घटाने और ब्लड शुगर लेवल में हो रहे उतार-चढ़ाव से लड़ने की क्षमता प्रदान करती है। सबसे अच्छी बात है कि इसे पचाना बेहद आसान होता है। यदि आप शाकाहारी हैं, तो इसे स्टू, सूप और सलाद में शामिल करने की सोच सकते हैं।

Health Tips: हड्डियां मजबूत करना है तो खाए जमकर गर्मी में ककड़ी,कंट्रोल रहेगा cholesterol…
कई शोध बताते हैं कि ज्यादातर फ्रूट जूस की तुलना में चॉकलेट में ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। इसके सेवन से कैंसर , ह्दय से जुड़ी बीमारियां दूर हो जाती हैं। है। यहां तक की कोलेस्ट्रॉल प्रोफाइल के लिए डार्क चॉकलेटको बहुत अच्छा माना गया है। लेकिन ध्यान रखें आपको इसे मॉडरेशन में खाने की जरूरत है।
बेशक लहसुन की गंध हर किसी को बर्दाश्त नहीं होती, लेकिन आपके स्वास्थ्य के लिए यह बहुत अच्छा है। लहसुन का उपयोग वर्षों से बीमारियों से लडऩे के लिए किया जाता रहा है।
दरअसल, यह बैक्टीरिया को विकसित होने से रोकता है। खासतौर से जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ रहता है, उन्हें लहसुन का सेवन जरूर करना चाहिए।
Mukesh Ambani – मुकेश अम्बानी के घर इटालिया से भी आलीशान बंगले में रहता है साउथ का ये सुपरस्टार
Mahindra Scorpio Model 2022 : दीवाना बना देगी नई Mahindra Scorpio
Hero Splendor Plus: 4500 रुपए में पाए,जल्दी करे नही तो बिक जाएगी,देखे मॉडल और डिटेल्स
Dharm news: इस रत्न को धारण करने से चमक जाएगी आपकी किस्मत!
Dainik Bhaskar App: आप भी घर बैठे Dainik Bhaskar App से कमा सकते हर दिन 1000 रूपये तक, जानिए कैसे