Health Tips:दूध पीना शरीर के लिए फायदेमंद है यह तो सभी जानते हैं। क्या दूध सुबह-शाम दो समय पीना चाहिए? क्या दिन में दूध पीना शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है? क्या बुजुर्ग लोग रात में दूध पी सकते हैं? अकसर हमारे घरों में इन सवालों पर चर्चा होती है। तो आइए आज हम आपको दूध पीने के समय और उसके फायदे को लेकर पूरी जानकारी प्रदान करते हैं।
डॉक्टरों की है अलग-अलग राय
Health Tips:दूध पीने को लेकर डॉक्टरों की अलग-अलग राय है। डॉक्टरों का मानना है कि दूध किसी भी समय पीया जाए यह शरीर के लिए लाभदायक होता है। लेकिन यदि अगर आप जिम में एक्सरसाइज करते हैं। यानि आप बॉडी ब्लडिंग करते हैं या मसल्स बनाना चाहते हैं तो आपको सुबह दूध पीना चाहिए। लेकिन इसके अलावा जो लोग सुबह अधिक फिजिकल एक्टिविटी कम करते हैं। पांच वर्ष से अधिक वाले सभी लोगों को सुबह दूध नहीं पीना चाहिए। क्योंकि यह पचाने में काफी भारी होता है। इसके अलावा यह पेट में एसिडिटी बनाता है। डॉक्टर कहते हैं सुबह दूध पीने से आलस आने की भी शिकायत रहती है।

खट्टे फल के साथ दूध पीने से करें परहेज
Health Tips:डॉक्टरों की सलाह है कि खट्टे फल और किसी भी प्रकार की खट्टी चीज के साथ दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। हम अकसर, आम, केला आदि के साथ मिल्कशेक बनाकर पीते हैं। लेकिन एक्सपर्ट कहते हैं कि इससे पेट में गैस्ट्रिक की परेशानी होती है। यइ आंतों को कमजोर करता है और इससे पेट में टॉक्सिन पदार्थ बनते हैं। लंबे समय तक दूध का ऐसे सेवन किया जाए तो लोगों में साइनस, एलर्जी, लगातार छींकना आदि समस्या उत्पन्न हो जाती हैं।
Health Tips:दूध पीने से यह मिलेगा
- मासपेशियां और हड्डियों को मजबूत करने में मदद
- शरीर को ऊर्जा
- दांतों के लिए लाभदायक
- विटामिन डी, कैल्शियम
- प्रोटीन, विटामिन ए और ई
- फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, आयोडीन, खनिज और वसा
Health Tips:सुबह या रात कब पीना चाहिए दूध जानिए कितना फायदेमंद होता है शरीर के लिए

दूध के ज्यादा फायदे के लिए इस समय करें सेवन
Health Tips:आपको दूध पीने से एलर्जी तो नहीं इस बात का पता शरीर की जांच और डॉक्टर के परामर्श के बाद ही पता चलता है। वैसे रात में दूध पीने से नींद बेहतर आती है। इसके लिए दूध में अश्वगंधा मिलाकर पीने की भी सलाह दी जाती है। डॉक्टरों का मानना है कि रात को सोने पहले और दोपहर के बाद शाम का वक्त दूध पीने के लिए सबसे बेहतर है। इस समय दूध पीने से उसे पचाना हमारे शरीर के लिए आसान होता है।