Monday, June 5, 2023
Homeलाइफ & स्टाइलHealth Tips: पानी हमारे शरीर में मेटाबॉलिज्म और पाचन शक्ति को...

Health Tips: पानी हमारे शरीर में मेटाबॉलिज्म और पाचन शक्ति को बढ़ाने में मदद,जाने पानी पीने का तरीका


Health Tips: क्या आपको पता है पानी पीने का सही तरीका ? गलत तरीके से हो सकते है कई नुकसान, जाने पानी पीने का तरीका। पानी हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। इस लिए पानी भी हमें सही तरीके से पीना चाहिए। नहीं तो उससे शरीर को नुकसान पहुँच सकता है। आइये जानते है पानी पीने का सही तरीका।

पानी पीने का सही तरीका
Health Tips: पानी शरीर के लिए बहुत जरूरी और फायदेमंद होता है, इस लिए पानी पीने का हमें सही तरीका पता होना चाहिए। पानी के फायदों की बात करे तो पानी शरीर के मेटाबॉलिज्म, पाचन तंत्र, और हार्मोन, पर प्रभाव डालता है। इस लिए पानी सही तरीके से पीना चाहिए जिसके बारें में बहुत कम लोगो को पता होता है। आइये जानते है पानी को पीने का सही तरीका।

Health Tips

Health Tips: मुझे अकसर पानी पीने की अपनी गलत आदतों के कारण मम्मी से डांट पड़ती है। एक्सरसाइज के दौरान, दौड़ते-भागते हुए, खड़े-खड़े बातें करते हुए कभी भी पानी पी सकती हूं। असल में मैं अपने डेली रुटीन में पानी पीने का बहुत ध्यान रखती हूं।

पर मेरी मम्मी की थ्योरी कुछ अलग है। वे मानती हैं कि जितना पानी पीना जरूरी है, उतना ही जरूरी है सही तरीके से पानी पीना। वरना यही पानी आपके लिए मुसीबत बन सकता है। क्या वाकई ऐसा है? आइए जानते हैं इस बारे में विशषेज्ञ क्या कहती हैं।

Health Tips: पानी हमारे शरीर में मेटाबॉलिज्म और पाचन शक्ति को बढ़ाने में मदद,जाने पानी पीने का तरीका

ऐसे करें पानी का सेवन
Health Tips: पाने पीने की शुरुआत सुबह उठते ही करना है यानी कि सुबह उठकर सबसे पहले पानी पीना चाहिए। सुबह पानी पीने के बारे में आयुर्वेद में अलग से बताया गया है जिसमे कहा गया है कि सुबह अगर तांबे के बर्तन में रखा पानी पिए तो वो सेहत के लिए बहुत अच्छा रहता है। इसके आलावा सुबह हल्का गुनगुना पानी भी सेहत के लिए अच्छा होता है। इससे पाचन सही रहता है।

पानी पीते समय इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि पानी बैठ कर पिए खड़े होकर नहीं।
वहीं पानी जल्दीबाजी में भी नहीं पीना चाहिए, बल्कि घूंट-घूंट में पीना चाहिए।

Health Tips: इसके बाद खाना खाते समय इस बात का ध्यान रखना है कि खाने के बाद तुरंत ज्यादा मात्रा में पानी नहीं पीना चाहिए। इससे भी पाचन पर बुरा असर पड़ता है। खाने के बाद ढेर सारा पानी पीने से पाचन अग्नि कम हो जाती। जिससे खाना पचने में अधिक समय लगता है।

क्या आपको पता है पानी पीने का सही तरीका ? गलत तरीके से हो सकते है कई नुकसान, जाने पानी पीने का तरीका
क्या आपको पता है पानी पीने का सही तरीका ? गलत तरीके से हो सकते है कई नुकसान, जाने पानी पीने का तरीका

इन सबके आलावा किसी प्लास्टिक की बोतल में पानी रखकर उसका सेवन ना करें। क्योंकि वह पानी सेहत के लिए हानिकारक होता है। बता दे कि प्लास्टिक में जो माइक्रो पार्टिकल होते है उससे कैंसर जैसी बड़ी बिमारी का खतरा हो सकता है। इसके आलावा और भी कई नुकसान शरीर को हो सकते है। पानी को लेकर ये बाते बहुत छोटी-छोटी है लेकिन इनका असर शरीर पर बहुत होता है जिसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता।

पानी के बारे में क्या कहती हैं एक्सपर्ट
Health Tips: द न्यूट्रिशन क्लिनिक, अंधेरी वेस्ट, मुंबई में नूट्रिशनिस्ट मालविका अठावले का कहना है कि स्वस्थ शरीर के लिए एक अच्छी डाइट, लाइफस्टाइल, एक्सरसाइज और पर्याप्त मात्रा में पानी बहुत जरूरी है। पानी हमारे शरीर में मेटाबॉलिज्म और पाचन शक्ति को बढ़ाने में मदद करता है। हम अक्सर जल्दबाजी में या तो पानी पीना भूल जाते हैं या खड़े होकर पानी पी लेते हैं।

आपके लिए यह जानना जरूरी है, कि खड़े होकर पानी पीते वक्त हम मानसिक तौर पर स्थिर नहीं रहते, जिसकी वजह से पानी सीधा हमारे डाइजेस्टिव जूस और ब्लड स्ट्रीम में जाकर मिल जाता है। यह आगे चलकर कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है।

Health Tips

Health Tips: पानी का बहाव तेज होने के कारण पानी तेजी से डाइजेस्टिव ट्रैक से गुजरता है। यह आपकी पाचन क्रिया को कमजोर करने के साथ पेट मे ऐंठन, जलन और गैस जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

खड़े होकर पानी पीने से पानी सीधा आपके घुटनों और जोड़ों में जाकर जमा हो जाता है, जो भविष्य में गठिया जैसी समस्याओं का कारण बनता है। यदि आप पहले से गठिया से पीड़ित हैं, तो यह समस्या को ट्रिगर कर सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments