Health Tips: माता पिता अपने बच्चे के बढ़ते वजन से परेशान है। कुछ टिप्स को फॉलो कर इस समस्या को दूर किया जा सकता है।
Health Tips: आजकल युवाओं में मोटापे की समस्या आम हो गई है। अब यह प्रॉब्लम बच्चों में भी देखने को मिल रही है। दरअसल बच्चों की आउटडोर एक्टिविटीज कम हो गई। वह घर पर घंटों टीवी या मोबाइल पर समय बिताते हैं। जिस कारण उनके शारीरिक गतिविधियों में कमी आई है। हालांकि बढ़ते वेट कारण गलत खानपान भी हैं।

वजन कम करने के तरीके
1.कई पैरेंट्स अपने बच्चों की डाइट में ऐसी चीजें शामिल कर देते हैं। जिनके अंदर अधिक वसा होता है। ज्यादा वसा वाली चीजें और मिठाई दोनों ही बढ़ते वजन का कारण हैं। ऐसे में उनकी डाइट में मिठाई, चॉकलेट, चिप्स और अधिक वसा को बंद कर दें।
2. अभिभावक अपने बच्चों को पौष्टिक आहार देना चाहिए। खासतौर पर साबुत अनाज, फल, हरी सब्जियां, दूध, पनीर आदि मौजूद हों।
3. अपने बच्चों को एक्सरसाइज और योगा करने के लिए मोटिवेट करें। इसके लिए किसी एक्सपर्ट की मदद भी ले सकते हैं।
4. घर के छोटा-मोटा काम बच्चों से करवाएं। उससे उनकी थोड़ी बहुत एक्टिविटी होगी। दूध, सब्जि लेने के लिए उन्हें घर से बाहर भेजे। उनके दिनचर्या में वॉक और दौड़ को शामिल कर सकते हैं।
