Health Tips: आजकल के बदलते लाइफ स्टाइल, बढ़ते प्रदूषण और तनावभरी जिंदगी में लोगों को कई तरह की परेशानी हो रही है। अब प्रदुषण इतना बढ़ चूका है की हवा में सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। इसी कारण आज ज्यादातर लोगों को सांस लेने संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर आपको भी है सांस फूलने की समस्या तो भूल कर भी न खाए ये फ़ूड। क्योंकि कई बार खान-पान की लापरवाही से भी सांस की समस्या बढ़ जाती है।
ये है सांस फूलने का कारण
Health Tips:जरा सा कुछ करें कि सांस फूलने लगती है। तो ये नार्मल नहीं है। आपको आस्थमा जैसी खतरनाक बीमारी का खतरा हो सकता है। इसका सबसे बड़ा कारण है धूम्रपान। अगर आप धूम्रपान करते हैं तो आपको सांस से जुड़ी परेशानी होने की संभावना ज्यादा हो सकती है। तम्बाकू में ऐसे तत्त्व होते हैं जो फेफड़ो में जाकर रुकावट पैदा करते हैं। और आपको सांस लेने में दिक्क्त होती है। इससे सांस की बीमारी होने लगती है। कई बार खान-पान की लापरवाही से भी सांस की समस्या बढ़ जाती है।

Health Tips:इसके आलावा ऐसे लोग जिन्हे कोरोना संक्रमण हुआ था उनके फेफड़े काफी प्रभावित होते हैं। इसीलिए कमजोर फेंफड़े कई तरह की परेशानी का सबब बन जाते है। ऐसे में सांस से जुड़ी समस्या और बढ़ जाती है। सांस की बीमारी होने पर आपको अस्थमा, निनोमिया, टीबी आदि होने के कारण समस्या बढ़ जाती है। फिर चाहे लाख इलाज करा लें इससे छुटकारा नहीं मिलता लेकिन आप खान-पान से जुड़ी आदतों में बदलाव करके और कुछ चीजों से परहेज करके सांस की समस्या से राहत पा सकते हैं।
Health Tips: अगर आपको भी है सांस फूलने की समस्या तो भूल कर भी न खाए ये फ़ूड, पढ़िए डिटेल

सांस की दिक्कत वालों को ये नहीं खाना चाहिए
Health Tips:मूंगफली- सांस के मरीज को मूंगफली का सेवन नहीं करना चाहिए। कई बार मूंगफली से भी एलर्जी होने लगती है। क्योंकि मूंगफली में कुछ ऐसी चीजे पाई जाती है जो इस और भी बड़ा देती है। ऐसे में मूंगफली का सेवन न के बराबर करें। मुगफली खाने से आपकी सांस लेने में दिक्कत की समस्या और भी विकराल रूप ले सकती है।
Health Tips:दूध- वैसे तो दूध बहुत फायदेमंद होता है और हर उम्र के सभी लोगों को दूध पिने की सलाह दी जाती है। क्योंकि दूध में हर समस्या का समाधान होता है। लेकिन यह अस्थमा के पेशेंट के लिए नुकसानदेह माना जाता है। कई बार दूध पीने बाद, सांस के मरीजों को खासी, गले में तकलीफ और सांस लेने में दिक्कत महसूस होती है। इसलिए दूध से परहेज करें।